दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो विवाद पर बॉम्बे हाई कोर्ट सख्त, BMC को दोबारा अपलोड करने का आदेश

सेलिब्रिटी चयन के बीएमसी के फैसले को बताया जायज

दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो विवाद पर बॉम्बे हाई कोर्ट सख्त, BMC को दोबारा अपलोड करने का आदेश
बॉम्बे हाई कोर्ट ने अभिनेत्री दीया मिर्जा के पटाखा-मुक्त दिवाली वीडियो को सोशल मीडिया से हटाने पर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने इसे तुरंत दोबारा अपलोड करने का आदेश देते हुए कहा कि प्रदूषण किसी एक समुदाय का मुद्दा नहीं है और पर्यावरण जागरूकता अभियानों को बेवजह विवाद में नहीं घसीटना चाहिए।

मुंबई। अभिनेत्री दीया मिर्जा के पटाखा-मुक्त और पर्यावरण अनुकूल दिवाली अभियान से जुड़े वीडियो को सोशल मीडिया से हटाने पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने नाराजगी जताई है। अदालत ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) को निर्देश दिया कि हटाए गए वीडियो को तत्काल दोबारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया जाए। साथ ही नगर निगम के अधिकारियों को विवाद के दबाव में आकर वीडियो हटाने के फैसले पर फटकार लगाई।

न्यायमूर्ति गिरीश कुलकर्णी और न्यायमूर्ति नीला गोखले की पीठ ने कहा कि पर्यावरण और प्रदूषण के प्रति जागरूकता फैलाने वाले अभियान को अनावश्यक विवाद में घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण है। अदालत ने कहा कि धर्म, जाति और समुदाय से ऊपर उठकर सभी नागरिकों को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए। मुंबई जैसे महानगर की पहचान आपसी सद्भाव और एकजुटता से है।

पीठ ने टिप्पणी की कि वायु और ध्वनि प्रदूषण किसी एक समुदाय की समस्या नहीं है। हर व्यक्ति को उसी वातावरण में सांस लेनी है, इसलिए इस विषय पर जागरूकता फैलाने के प्रयासों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। अदालत ने अभियान के लिए फिल्मी हस्तियों को चुनने के बीएमसी कमिश्नर के फैसले को भी उचित बताया।

दरअसल, बीएमसी ने दिवाली के दौरान प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से दीया मिर्जा का वीडियो जारी किया था। कुछ भाजपा नेताओं और मुंबई की मेयर रितु तावड़े की आपत्तियों के बाद सोमवार को इसे आधिकारिक सोशल मीडिया मंचों से हटा दिया गया था। इसी मामले में हाई कोर्ट ने हस्तक्षेप करते हुए वीडियो फिर से जारी करने का आदेश दिया।

Read More कर्नाटक स्टिंग ऑपरेशन की जांच में दिल्ली कनेक्शन आया सामने, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक और संदिग्ध की पहचान

Post Comment

Comment List

Latest News

700 साल पुरानी पाताल की दुनिया, जहां जमीन के नीचे नमक से बसाया गया पूरा शहर; जानें 300 किलोमीटर लंबी सुरंगों में छिपे इस अद्भुत संसार के बारे में 700 साल पुरानी पाताल की दुनिया, जहां जमीन के नीचे नमक से बसाया गया पूरा शहर; जानें 300 किलोमीटर लंबी सुरंगों में छिपे इस अद्भुत संसार के बारे में
पोलैंड के क्राको के पास स्थित 13वीं सदी की ऐतिहासिक विएलिज्का नमक खदान जमीन के नीचे बसी एक अनोखी दुनिया...
चक्रवात मुरासु: अमित शाह ने की सीएम नायडू से फोन पर बात, दिया हरसंभव मदद का भरोसा 
संभागीय आयुक्त कार्यालय परिसर में मिला कर्मचारी का शव, आत्महत्या की आशंका
चंबल में अवैध रेत खनन रोकने के लिए 40 संवेदनशील स्थानों पर 200 होमगार्ड तैनात, 65 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
दिल्ली में प्रदर्शनों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- विरोध के नाम पर जगह पर नहीं कर सकते कब्जा, प्रदर्शन करने वाले लें जिम्मेदारी 
अहान शेट्टी की फिल्म ‘सनकी’ से जुड़ीं मेधा राणा, निभाएंगी उनकी प्रेमिका का किरदार
रैंप पर ग्लैमर का जलवा, डॉ. संगीता शर्मा के सिर सजा मिसेज इंडिया यूनिवर्स का क्राउन