सीजेपी प्रदर्शन: नई दिल्ली, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर शनिवार को आने वाली 38 ट्रेनें रद्द, यहां देखें सूची

प्रदर्शन की अनुमति नहीं

सीजेपी प्रदर्शन: नई दिल्ली, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर शनिवार को आने वाली 38 ट्रेनें रद्द, यहां देखें सूची
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के तहत शनिवार सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक नयी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली 38 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है। प्रशासन ने इस प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है।

नई दिल्ली। रेलवे ने शनिवार को दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन की घोषणा को देखते हुए शनिवार सुबह चार बजे से अपराह्न दो बजे के बीच नयी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेलवे ने शुक्रवार को बताया कि राजधानी दिल्ली में यातायात में संभावित अड़चनों की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। 

अधिकारियों के अनुसार इस फैसले से दिल्ली के इन स्टेशनों के लिए विभिन्न स्टेशनों से आज प्रस्थान करने वाली 38 ट्रेनें प्रभावित होंगी। रेलवे ने एक विज्ञप्ति में कहा कि नयी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास शनिवार को सड़कों पर भारी यातायात जाम की आशंका को देखते हुए शुक्रवार अपराह्न दो बजे के बाद इन स्टेशनों के लिए प्रस्थान करने वाली और शनिवार को सुबह चार बजे से अपराह्न दो बजे के बीच यहां पहुंचने वाली कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इन ट्रेनों को उनके प्रारंभिक स्टेशन से ही रद्द किया जा रहा है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि शनिवार को नयी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली 165 ट्रेनों में से सिर्फ 38 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया गया है।

उल्लेखनीय है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में गड़बड़ी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी ने शनिवार को राजधानी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की घोषणा की है। हालांकि प्रशासन ने सीजेपी को इसकी इजाजत नहीं दी है। प्रशासन ने सीजेपी और अन्य विपक्षी दलों के आंदोलन के मद्देनजर राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं। सीजेपी ने इससे पहले 20 जुलाई को जंतर मंतर से संसद की ओर मार्च किया था और उस दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा था।

Read More आरबीआई के फैसले के बाद बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स 429 अंक टूटा; निफ्टी भी 22,603 पर बंद

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी बोले- कौशल प्रशिक्षण संस्थानों का महत्व आईआईटी-आईआईएम से कम नहीं पीएम मोदी बोले- कौशल प्रशिक्षण संस्थानों का महत्व आईआईटी-आईआईएम से कम नहीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'वर्ल्डस्किल्स' प्रतियोगिता के भारतीय दल से संवाद करते हुए कहा कि कौशल प्रशिक्षण संस्थानों का महत्व...
पोस्टरों के माध्यम से तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का दिया संदेश
सीजेपी प्रदर्शन: नई दिल्ली, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर शनिवार को आने वाली 38 ट्रेनें रद्द, यहां देखें सूची
नवरात्रि में व्रत सामग्री की बढ़ी मांग : शुद्धता और पोषण पर जोर, साबु ट्रेड ने एगमार्क प्रमाणित साबूदाना सहित पेश किए सात्विक खाद्य उत्पाद
सड़क-पानी छोड़िए, पहले कुंवारों के घर बसाऊंगी! सरपंच प्रत्याशी का अनोखा वादा, बोलीं- बारात की ट्रेन तक लगवा दूंगी
14 अक्टूबर को निकलेगी भगवान श्रीराम की भव्य बारात, मथुरा के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन
नितिन नवीन ने काशी क्षेत्र की 71 विधानसभा सीटों और एमएलसी चुनाव में कार्यकर्ताओं को दिया जीत मंत्र