शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे का निधन, 2022 में पद्म भूषण पुरस्कार से हुई थी सम्मानित
वह 91 वर्ष की थी
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि सांस लेने में दिक्कतों के कारण उन्हें आज सुबह एक निजी अस्पताल ले जाते समय दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई।
मुंबई। प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे का महाराष्ट्र में पुणे के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।
वह 91 वर्ष की थी। उनके पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि सांस लेने में दिक्कतों के कारण उन्हें आज सुबह एक निजी अस्पताल ले जाते समय दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई।
अत्रे को 1990 में पद्मश्री, 2002 में पद्म भूषण और 2022 में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही उन्हें कई अन्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया था। उनकी ख्याल, ठुमरी, गक़ाल, भजन नाट्य संगीत और दादरी की प्रस्तुति उत्कृष्ट रही।
उन्होंने संगीत रचना, स्वरांगिनी और स्वरंजनी पुस्तकें भी लिखी है। उन्हें अपूर्व कल्याण, मधुर कौन्स, दरबारी कौन्स, पटदीप-मल्हार, शिव काली, तिलंग-भैरव, और रवि भैरव जैसे नए रागों की खोज का श्रेय दिया जाता है।

Comment List