कांग्रेस ने मान सरकार के खिलाफ जारी किया 'लानत पत्र', झोटा हत्या मामले में CM के इस्तीफे की मांग

आम आदमी पार्टी सरकार की विफलता

कांग्रेस ने मान सरकार के खिलाफ जारी किया 'लानत पत्र', झोटा हत्या मामले में CM के इस्तीफे की मांग
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर 'आप' सरकार के खिलाफ 'लानत पत्र' जारी किया है। कांग्रेस नेताओं ने गैंगस्टर गतिविधियों, फिरौती और नशा तस्करी पर मुख्यमंत्री भगवंत मान से जवाब मांगते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है।

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह और विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ 'लानत पत्र' जारी करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान को प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था और सरकार की नाकामियों के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विधानसभा सत्र के दूसरे दिन यह 'लानत पत्र' मुख्यमंत्री भगवंत मान को सौंपा जाएगा। यदि मुख्यमंत्री सदन में मौजूद नहीं हुए, तो इसे आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमन अरोड़ा को सौंपा जाएगा।

सिंह और बाजवा ने कहा कि पंजाब में गैंगस्टरों की गतिविधियों, नशा तस्करी, व्यापारियों से फिरौती मांगने की घटनाओं और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं हैं। सरकार केवल बयानों और दावों के जरिए अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। मुख्यमंत्री को जनता को जवाब देना होगा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था क्यों बिगड़ रही है और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनकी सरकार ने क्या ठोस कदम उठाए हैं।

झोटा मामले पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पीड़ित परिवार की मांग के अनुरूप मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे तक न तो पोस्टमार्टम होने दिया जाएगा और न ही अंतिम संस्कार। उन्होंने कहा कि परिवार की मांगें पूरी करना, न्याय सुनिश्चित करना और मामले में जवाबदेही तय करना सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार सवालों से बचने के बजाय पीड़ित परिवार और जनता के सवालों का जवाब दे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

जम्मू: सुरक्षा बलों ने किया आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद जम्मू: सुरक्षा बलों ने किया आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान मेंढर के कसबलारी इलाके...
झालाना में राणा की टेरेटरी पर बहादुर-बघेरा की दस्तक, एक माह से लापता जंगल के राजा राणा का सुराग नहीं
राजस्थान ने बिजली उत्पादन से लेकर पावर ट्रांसमिशन में हासिल की नई रफ्तार , बिजली उत्पादन क्षमता के क्षेत्र मे 5 गुना तक उपलब्धि
सीताराम लांबा का सवाल: पंचायत टिकटों के मालिक विधायक तो संगठन के ताले लगा दो
कांग्रेस का रैली आदेश: ब्लॉक स्तर तक लक्ष्य तय, लेकिन टिकट-ठहरने का इंतजाम खुद करें
नागपुर स्नातक चुनाव में नितिन गडकरी ने डाला वोट, मतदाताओं से की मतदान की अपील
जयपुराइट्स को राहत: 30 अक्टूबर के बाद मेंटेनेंस के लिए नहीं कटेगी बिजली