मोदी सरकार के 12 साल पूरे: भाजपा मुख्यालय में लगी ‘विकसित भारत’ प्रदर्शनी, 2047 विजन पर फोकस

विकसित भारत के अमृत काल: 12 साल

मोदी सरकार के 12 साल पूरे: भाजपा मुख्यालय में लगी ‘विकसित भारत’ प्रदर्शनी, 2047 विजन पर फोकस
भाजपा मुख्यालय में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। 'सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण' पर केंद्रित यह प्रदर्शनी आत्मनिर्भरता और 'विकसित भारत 2047' के संकल्प को दर्शाती है। पार्टी नेताओं ने इसे देश के ऐतिहासिक बदलावों की परिवर्तनकारी यात्रा बताया।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के 12 वर्ष पूरा होने के मौके पर मंगलवार को यहां दीनदयाल मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। 'विकसित भारत के अमृत काल: 12 साल - सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण' नाम की इस प्रदर्शनी में बदलते भारत की छवि दर्शायी गयी है, जो राष्ट्र निर्माण, किसान-गरीब उत्थान और विभिन्न क्षेत्रों में हुए ऐतिहासिक बदलावों को प्रदर्शित करती है।

नवीन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और इस विकास यात्रा के विभिन्न आयामों का अवलोकन किया। सेवा, सुशासन और अंत्योदय से प्रेरित यह कालखंड, सामूहिक सोच, सामूहिक संकल्प और 'विकसित भारत 2047' के सामूहिक स्वप्न को साकार करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।" इससे पहले उन्होंने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में लिखा, "संकल्प से सिद्धि तक, 12 वर्षों में भारत ने विकास और आत्मनिर्भरता का एक नया अध्याय लिखा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में, देश 'विकसित भारत 2047' की ओर मजबूती से आगे बढ़ रहा है।"

प्रदर्शनी के उद्घाटन के मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, पार्टी महासचिव तरुण चुग, पार्टी महासचिव दुष्यंत गौतम सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे। गौतम ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों में 'अंत्योदय' के संकल्प को साकार करते हुए समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा, "आज मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भाजपा मुख्यालय में मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं ऐतिहासिक उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों की परिवर्तनकारी यात्रा को प्रदर्शित करती है।"

सिंह ने कहा, "इस तरह की प्रदर्शनी पूरे देश में लगाई जा रही है, जिसमें पीएम मोदी के नेतृत्व के पिछले 12 वर्षों को दिखाया गया है। एक ऐसा समय जो ऐतिहासिक उपलब्धियों और शानदार कामों से भरा रहा है।" उन्होंने कहा, "हर क्षेत्र में लोगों को ऐसी सुविधाएं मिली हैं जो सचमुच क्रांतिकारी हैं। इसीलिए मैं कहता हूं कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की योजनाओं के केंद्र में गरीब और किसान हैं। देश भर में आयोजित यह प्रदर्शनी पिछले बारह वर्षों की इन ऐतिहासिक उपलब्धियों को उजागर करती है।"

Read More आप पार्टी का केंद्र पर तीखा हमला : सौरभ भारद्वाज ने अग्निकांड को लेकर सरकार पर साधा निशाना, कहा- दिल्ली में लगातार हो रहे हादसे लेकिन किसी की जवाबदेही नहीं

Post Comment

Comment List

Latest News

200 किमी का सफर : कूनो से भरतपुर पहुंचा चीता KGP-3, बंध बारैठा के जंगलों में कर रहा विचरण 200 किमी का सफर : कूनो से भरतपुर पहुंचा चीता KGP-3, बंध बारैठा के जंगलों में कर रहा विचरण
मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान से निकला नर चीता केजीपी-3 करीब 200 किलोमीटर का सफर तय कर राजस्थान के भरतपुर...
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का चंडीगढ़ दौरा, राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से की शिष्टाचार भेंट
कांग्रेस का केंद्र पर तीखा हमला: अर्थव्यवस्था पर सिर्फ नारे देती है आर्थिक कुप्रबंधन की सरकार, प्रचार के जरिए लोगों को कर रही गुमराह
राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी की तपिश : 11 जून से फिर बदलेगा मौसम; जयपुर समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
जयपुर बना परिधान निर्यात का नया इंजन, वैश्विक बाजार में भारत की बढ़ती ताकत पर मंथन
‘बेबी डू डाई डू’ का टीजर जारी, रहस्यमयी सुपारी किलर की दुनिया की दिखी पहली झलक
सड़क सुरक्षा पर मंथन : 12 जून को होगी जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, आवश्यक दिशा-निर्देश जारी