धनखड़ ने दी ईद उल जुहा की शुभकामनाएं, कहा- ईद-उल-जुहा में निस्वार्थता और सेवा के मूल्य शाश्वत गुण 

ईद-उल-जुहा हमें त्याग की शक्ति और उदारता के आशीर्वाद की याद दिलाता

धनखड़ ने दी ईद उल जुहा की शुभकामनाएं, कहा- ईद-उल-जुहा में निस्वार्थता और सेवा के मूल्य शाश्वत गुण 

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देशवासियों को मुसलमान के पवित्र त्यौहार ईद उल जुहा की शुभकामनाएं दी है

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देशवासियों को मुसलमान के पवित्र त्यौहार ईद उल जुहा की शुभकामनाएं दी है। धनखड़ ने शनिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में देशवासियों को ईद उल जुहा की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि “ईद-उल-जुहा के पावन अवसर पर सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं।”

उपराष्ट्रपति ने कहा कि ईद-उल-जुहा हमें त्याग की शक्ति और उदारता के आशीर्वाद की याद दिलाता है। ईद-उल-जुहा में निस्वार्थता और सेवा के मूल्य शाश्वत गुण हैं जो हमारे लोकतांत्रिक ताने-बाने को समृद्ध करते हैं और हमारे विविध समाज के बंधनों को मजबूत करते हैं।

धनखड़ ने कहा कि “यह अवसर हमें एकता की साझा भावना से एकजुट होने तथा एक न्यायपूर्ण, शांतिपूर्ण और समतापूर्ण राष्ट्र के निर्माण के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रेरित करे।”

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला