11वें ब्रिक्स संसदीय फोरम के समापन के पश्चातओम बिरला का वक्तव्य, अगले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा भारत

संकल्प स्वीकार किए जाने के साथ शिखर सम्मेलन संपन्न हुआ

11वें ब्रिक्स संसदीय फोरम के समापन के पश्चातओम बिरला का वक्तव्य, अगले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा भारत
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा, सार्थक संवाद, विचारों का आदान-प्रदान हुआ।

नई दिल्ली। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा, सार्थक संवाद, विचारों का आदान-प्रदान हुआ और ब्रिक्स देशों के बीच संसदीय सहयोग को मजबूत करने, एआई तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने और आर्थिक मामलों पर मिलकर काम करने की साझा प्रतिबद्धता व्यक्त की गई । संकल्प स्वीकार किए जाने के साथ शिखर सम्मेलन संपन्न हुआ।

संकल्प में, ब्रिक्स देशों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि हमें सामूहिक रूप से आतंकवाद का मुकाबला करना चाहिए। उन्होंने 22 अप्रैल को भारत में पहलगाम, कश्मीर में हुई आतंकवादी घटना की निंदा की और संयुक्त प्रयासों से आतंकवाद के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। भारत के माननीय प्रधान मंत्री ने भी दुनिया के सभी देशों से आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का आह्वान किया है। इसके साथ ही, इस बात पर चर्चा हुई कि हमें भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का किस दिशा में और किस प्रकार उपयोग करना चाहिए।

सहमति इस बात पर हुई कि एआई का उपयोग किया जाना चाहिए और यह आवश्यक है, लेकिन इसके उपयोग में पारदर्शिता और जवाबदेही भी होनी चाहिए। इसके अलावा, आर्थिक समावेशन और ब्रिक्स देश किस प्रकार  व्यापार को बढ़ा सकते हैं तथा आपस में आर्थिक सहयोग को बेहतर बना सकते हैं, इन मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

भारत ने हमेशा विधि के शासन, वैश्विक सहयोग तथा विश्व मंच पर संवाद की आवश्यकता का समर्थन किया है। भारत अगले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। अन्य ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर हम आर्थिक, सामाजिक, व्यापार, एआई तथा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। भारत में शिखर सम्मेलन के लिए एजेंडा निर्धारित किया जाएगा तथा भारत इस सम्मेलन की मेजबानी को सफलतापूर्वक और सार्थक ढंग से करेगा।

Read More सीएम रेखा गुप्ता ने बताया विकास का नया मॉडल: वर्ल्ड बैंक की साझेदारी से लागू होगा 8,300 करोड़ का क्लीन एयर प्रोग्राम, ग्रीन बजट में मिला विशेष फोकस

 

Read More ब्रिक्स देशों को भविष्य के अनुकूल मिलकर करना होगा काम : बदलती अर्थव्यवस्थाओं के लिए परिवहन भविष्य की सबसे बड़ी चुनौती, नितिन गडकरी ने कहा- भारत ने विकसित किया दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता