आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, चलती बस बनी आग का गोला, जनहानि नहीं

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलती बस में आग

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, चलती बस बनी आग का गोला, जनहानि नहीं

उत्तर प्रदेश में कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर चलती स्लीपर बस में भीषण आग लग गई। बस के अंदर धुआं भरते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

कन्नौज। उत्तर प्रदेश में कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर चलती स्लीपर बस में भीषण आग लग गई। बस के अंदर धुआं भरते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। अफरा-तफरी के बीच आगे बैठे यात्री गेट से उतरकर दूर भाग गए। भीड़ देखकर पीछे बैठे यात्रियों ने खिड़कियां तोड़ दीं और बाहर कूदकर जान बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची।

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बस में 130 यात्री सवार थे, सभी सुरक्षित हैं। कुछ को हल्की चोट कूदने से लगी हैं। यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया। बस हरियाणा के पानीपत से बिहार जा रही थी। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग की बात सामने आई है। हादसा मंगलवार देर रात 11 बजे तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में हुआ।

सभी यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। सीओ ने बताया कि आग का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन शार्ट सर्किट का अनुमान है। बस को एक्सप्रेस-वे से हटवा कर रास्ता साफ करवाया गया।तिर्वा कोतवाली प्रभारी संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि ड्राइवर और कंडक्टर मौके से भाग निकले। उनका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। जब बचाव दल पहुंचा तो बस जल रही थी। इसलिए यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया कि बस किस ट्रैवल एजेंसी की थी। 

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि घटना के समय बस में लगभग 130 यात्री सवार थे। बस में क्षमता से अधिक सवारियों के मामले की जांच की जाएगी और आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Read More नेपाल चुनाव: दो मार्च से बंद हो जाएगा भारत-नेपाल बॉर्डर, इंपोर्ट और एक्सपोर्ट पर भी रोक

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब