कश्मीर में तड़के LOC पर हलचल : फिर गूंजने लगीं गोलियां, घुसपैठ की कोशिश नाकाम

सुरक्षा बलों ने तुरंत संभाला मोर्चा

कश्मीर में तड़के LOC पर हलचल : फिर गूंजने लगीं गोलियां, घुसपैठ की कोशिश नाकाम
कुपवाड़ा में एलओसी पर शनिवार तड़के घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई। जुमगुंड इलाके में सुबह 3 से 4 बजे के बीच संदिग्ध गतिविधि दिखने पर सुरक्षा बलों और संदिग्धों के बीच गोलीबारी हुई। सर्दियों से पहले घुसपैठ की आशंका के मद्देनजर सेना संवेदनशील इलाकों में निगरानी और गश्त बढ़ा रही है।

जम्मू। कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर शनिवार तड़के सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। इस दौरान कुछ देर तक गोलीबारी हुई। अधिकारियों सूत्रों के अनुसार यह गोलीबारी तड़के तीन से चार बजे के बीच त्रेहगाम पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आने वाले जुमगुंड इलाके में हुई। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, सुरक्षा कर्मियों ने नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध गतिविधि देखी, जिसके बाद कुछ देर तक गोलीबारी हुई। सेना ने अब तक इस घटना पर  कोई बयान जारी नहीं किया है।

नियंत्रण रेखा पर सर्दियां शुरू होने से पहले घुसपैठ की कोशिशों में अक्सर बढ़ोतरी देखी जाती है। भारी बर्फबारी के कारण पहाड़ी दर्रे बंद होने और कई रास्तों के दुर्गम हो जाने से पहले आतंकवादी घाटी में घुसने की कोशिश कर सकते हैं। इस अवधि में सेना आमतौर पर नियंत्रण रेखा के संवेदनशील हिस्सों में निगरानी बढ़ाने के साथ ही इलाके में गश्त और नियंत्रण अभियान तेज कर देती है, ताकि घुसपैठ की कोशिशों को रोका जा सके।

 

Read More ओडिशा तट से टकराने को तैयार अकवान : 3 लाख लोग घरों से निकाले, 400 से अधिक टीमें मोर्चे पर

Read More दाऊद की पुश्तैनी संपत्ति पर BMC का बड़ा एक्शन: मुसाफिरखाना इमारत ध्वस्त, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

Read More हरियाणा में 151 उद्योगों पर ताला लगाने के फैसले से हड़कंप, सैलजा ने उठाई आवाज

 

 

 

 

 

 

 

 

Tags: early

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के मेहराणा गांव में जमीन जोतने के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो...
अदाणी के 5,675 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रुकवाया निर्माण कार्य
RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं
साझा सांस्कृतिक विरासत एससीओ देशों के बीच मजबूत सेतु: गजेंद्र सिंह शेखावत, आपसी विश्वास और मैत्री बढ़ाने पर जोर
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर जमाता था धाक, अजमेर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट
त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा