UP में रोडवेज बसों में सुरक्षा के दावे बड़े, हकीकत फुस्स : खाली मिले फर्स्ट एड बॉक्स, लॉक खराब होने पर रस्सी से बांधा दरवाजा

टूटी खिड़की और उखड़ी सीटों के साथ सड़कों पर दौड़ रही बसें

UP में रोडवेज बसों में सुरक्षा के दावे बड़े, हकीकत फुस्स : खाली मिले फर्स्ट एड बॉक्स, लॉक खराब होने पर रस्सी से बांधा दरवाजा

रोडवेज बसों में सुरक्षा में भारी लापरवाही सामने आई। कई बसों में टूटी खिड़कियां, खराब दरवाजे और उखड़ी सीटें मिलीं। फर्स्ट एड बॉक्स या तो खाली, टूटे या गायब पाए गए। दरवाजे रस्सी से बांधकर चलाए जा रहे हैं। यात्रियों ने किराया ज्यादा लेकिन सुविधा कम होने की शिकायत की। अधिकारियों ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

जालौन। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम अपनी बसों में सुरक्षा और आरामदेह सफर के लाख वादे कर ले मगर हकीकत में भीषण गर्मी के बीच रोडवेज बसों में सफर करना किसी चुनौती से कम नहीं है। रोडवेज की सैकड़ों बसें आज भी टूटी खिड़की,दरवाजे और उखड़ी सीटों के साथ सड़कों पर दौड़ रही हैं। लू के थपेड़े खाते यात्रियों को अक्सर बसों की खस्ता हालत को लेकर कंडक्टर ड्राइवर से उलझते देखा जा सकता है। लंबी दूरी की बसों में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराए जाने वाले फर्स्ट एड बॉक्स या तो खाली मिले, टूटे हुए मिले या फिर कई बसों में पूरी तरह गायब पाए गए। इतना ही नहीं, एक बस का खराब दरवाजा सुतली से बांधकर चलाया जा रहा था, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

औरैया-दिल्ली रूट पर संचालित बस संख्या यूपी 78 एचटी 8482 में फस्र्ट एड बॉक्स तो लगा था, लेकिन उसमें कोई दवा मौजूद नहीं थी। आपात स्थिति में यह बॉक्स यात्रियों के किसी काम का नहीं है। यात्रियों ने बताया कि रोडवेज बसों का किराया निजी वाहनों की तुलना में अधिक है, लेकिन सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। कानपुर-उरई-झांसी मार्ग पर चलने वाली बस संख्या यूपी 33 एटी 4378 में फस्र्ट एड बॉक्स टूटा हुआ मिला। वहीं उरई डिपो की बस संख्या यूपी 92 एटी 2868 में एक गेट का लॉक खराब होने पर उसे ठीक कराने के बजाय पतली रस्सी से बांध दिया गया था। यात्रियों का कहना है कि तेज झटका लगने पर यह गेट खुल सकता है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है।

कानपुर-झांसी रूट की बस संख्या यूपी 35 टी 8679 में भी फस्र्ट एड बॉक्स खाली मिला। हालांकि परिचालक के पास अलग से दवाइयों का एक बॉक्स था, लेकिन उसने स्वीकार किया कि उसे दवाओं के उपयोग की जानकारी नहीं है। उरई-आगरा-दिल्ली रूट की बस संख्या यूपी 78 एचटी 7941 में फर्स्ट एड बॉक्स ही नहीं मिला। चालक और परिचालक दोनों ने इसकी जानकारी होने से इंकार कर दिया। वहीं कानपुर डिपो की बस संख्या यूपी 78 एचटी 9676 की सीट संख्या 37-38 पर लगा पैनिक बटन भी टूटा मिला। यात्रियों ने मांग की है कि परिवहन विभाग बसों की नियमित जांच कर सुरक्षा व्यवस्थाएं दुरुस्त कराए।

इस संबंध में एआरएम कमल किशोर आर्य ने कहा कि फर्स्ट एड बॉक्स समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं दुरुस्त रखना डिपो कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। मामले में संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लिया जाएगा। लेकिन एआरएम से पूछा कि आपने कभी बसों का निरीक्षण किया कि नहीं, इस पर उन्होंने गोल-गोल जवाब देते हुए पूरा मामला संबंधित कर्मचारियों पर डाल दिया।

Read More भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष कैंथ का तीखा प्रहार, बोले-एनसीआरबी की रिपोर्ट ने मान सरकार की नशा विरोधी नीति की पोल खोल दी, गरीब और दलित वर्ग के युवाओं के भविष्य पर जताई चिंता

Tags: safety

Post Comment

Comment List

Latest News

विधानसभा के 75 वर्ष के अवसर पर होगा प्रतीक चिन्ह और ऐतिहासिक द्वारों का नामकरण, देवनानी ने कहा- राजस्थान विधानसभा की देश में अनूठी पहचान विधानसभा के 75 वर्ष के अवसर पर होगा प्रतीक चिन्ह और ऐतिहासिक द्वारों का नामकरण, देवनानी ने कहा- राजस्थान विधानसभा की देश में अनूठी पहचान
राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया है कि राजस्थान विधान सभा की स्थापना के 75 वें वर्ष के...
नीट पेपर लीक : सीबीआई को मिली बड़ी सफलता, NTA एक्सपर्ट मनीषा गुरुनाथ गिरफ्तार
आजम खान को 2 साल की सजा : 20 हजार रुपए का जुर्माना, जानें क्या है मामला?
राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर RERC की रोक, ग्रीन एनर्जी और बैटरी पर जोर
उम्मेद स्टेडियम की 19 दुकानें 8 साल से बंद : खेल विभाग को हर साल लाखों का नुकसान, विभाग की ओर से कई बार नोटिस भी जारी
सरकार का शिक्षा तंत्र राजनीतिक पक्षपात और भ्रष्टाचार से ग्रस्त, जयराम बोले- परीक्षा पर चर्चा नहीं, परीक्षा की समीक्षा की जरूरत
सीबीएन ने पकड़ी लाखों की डोडाचूरा खेप, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार