ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संभाला इस्पात मंत्रालय का अतिरिक्त पदभार
मोदी सरकार में तीसरे इस्पात मंत्री बने
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य ङ्क्षसधिया ने गुरुवार को इस्पात मंत्रालय का अतिरिक्त पदभार संभाल लिया।
नई दिल्ली। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस्पात मंत्रालय का अतिरिक्त पदभार संभाल लिया। वह राज्य सभा में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं और सत्तारूढ़ नरेंद्र मोदी सरकार में तीसरे इस्पात मंत्री बने हैं। उन्होंने यह जिम्मेदारी पूर्व इस्पात मंत्री राम चंद्र प्रसाद सिंह के दिए गए इस्तीफे के बाद मिली है। सिंह का का राज्य सभा का कार्यकाल समाप्त हो गया।
सिंधिया ने कहा, ''आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेशानुसार इस्पात मंत्रालय का पदभार ग्रहण किया। सभी नये उत्तरदायित्व का निर्वहन करने का पूर्ण प्रयास करुंगा। सिंधिया ने इस्पात सचिव संजय कुमार सिंह और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में दायित्व ग्रहण किया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
20 Sep 2026 18:27:26
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...

Comment List