के.सी. वेणुगोपाल का सत्तापक्ष पर पक्षपात का आरोप, बोलें-विपक्ष के लिये सदन में कोई जगह नहीं, अपनी बात रखने का भी दिया जाता मौका

कांग्रेस का विपक्ष को बोलने न देने का आरोप

के.सी. वेणुगोपाल का सत्तापक्ष पर पक्षपात का आरोप, बोलें-विपक्ष के लिये सदन में कोई जगह नहीं, अपनी बात रखने का भी दिया जाता मौका

कांग्रेस ने लोकसभा में विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया। केसी वेणुगोपाल ने कहा, सत्तापक्ष को छूट है, जबकि विपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि लोकसभा में विपक्ष को अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया जा रहा है जबकि सत्तापक्ष के सदस्य कुछ भी बोलने के लिए स्वतंत्र है चाहे अपमानजनक टिप्पणी ही क्यों न हो।

कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने सोमवार को संसद परिसर में कहा कि संसद की नियमावली के अनुसार विपक्ष का नेता शैडो प्रधानमंत्री होता है लेकिन उन्हें इस सत्र में सदन के अंदर कुछ भी बोलने की अनुमति नहीं दी जाती है। सरकार के लोग कुछ भी कह सकते हैं। सत्तापक्ष के लोग अपमानजनक टिप्पणी कर सकते हैं, किसी पर हमला कर सकते हैं लेकिन हमारे गठबधन के दलों के नेताओं को भी अपनी बात नहीं रखने दी जाती है। 

इसके आगे के सी वेणुगोपाल ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वयं कांग्रेस की महिला सांसदों के ऊपर आरोप लगाया है। इससे साफ पता चलता है कि विपक्ष के लिए सदन में कोई जगह नहीं है। विपक्ष के नेता हो या विपक्ष के किसी अन्य दल के नेता हो, उन्हें नहीं बोलने दिया जाता है। सदन के लिये रिकार्ड को देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी दल एकजुट है क्योंकि सभी दल इससे प्रभावित हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत अमेरिका के बीच जो व्यापार समझौता हुआ है वह स्तब्ध करने वाला है। हम लोग सदन में चर्चा करने के लिए तैयार हैं। विपक्ष के नेता तीन चार विषयों पर अपनी बात रखना चाहते हैं लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा है। सदन को सिर्फ सरकार के लिए बनाया जा रहा है जो उचित नहीं है।

Read More शांति की अपील: पीएम मोदी ने की बेंजामिन नेतन्याहू से टेलीफोन पर बात, ताजा घटनाक्रम पर चिंता जताते हुए युद्ध को जल्द खत्म करने पर दिया जोर

Post Comment

Comment List

Latest News

चैत्र कृष्ण पंचमी : बंद रहेंगे श्रीलक्ष्मी जगदीश मंदिर के कपाट, संध्या 6:15 बजे आरती के बाद दर्शन संभव चैत्र कृष्ण पंचमी : बंद रहेंगे श्रीलक्ष्मी जगदीश मंदिर के कपाट, संध्या 6:15 बजे आरती के बाद दर्शन संभव
चैत्र कृष्ण पंचमी के अवसर पर गोनेर स्थित श्रीलक्ष्मी जगदीश महाराज मंदिर में नहान पंचमी के कारण 8 मार्च को...
मार्च में आबकारी विभाग पर भारी दबाव, एक माह में 4,880 करोड़ रुपए वसूली का लक्ष्य
भारत के पास पेट्रोलियम का पर्याप्त भंडार : देश में कच्चे तेल का 25 दिन का अतिरिक्त भंडार, अधिकारियों ने कहा- पेट्रोलियम उत्पादों की नहीं होगी कोई कमी
अब पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेगा ईरान : शांति कायम करने के लिए सहयोग की करते है अपील, पेजेशकियान बोले- इजरायल या अमेरिका का समर्थन करना इज्जत का रास्ता नहीं
अमेरिका ने इजरायल को दी 12,000 बम बेचने की मंजूरी : सौदे की कीमत लगभग 15.18 करोड़ डॉलर, क्षेत्रीय खतरों के खिलाफ बढ़ेगी प्रतिरोध क्षमता
जन्मजात डायफ्रामेटिक हर्निया का दुर्लभ मामला : 11 वर्षीय बच्चे का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन, मिली नई जिंदगी
मणिपुर में अपराध को लेकर अभियान : सुरक्षा बलों की ने 4 उग्रवादियों को किया गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद