मोदी ने साइप्रस के राष्ट्रपति और प्रथम महिला को दिए खास उपहार

साइप्रस की फर्स्ट लेडी फिलिपा करसेरा को सिल्वर क्लच पर्स गिफ्ट किया

मोदी ने साइप्रस के राष्ट्रपति और प्रथम महिला को दिए खास उपहार

यहां पर उन्होंने साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स और उनकी पत्नी से मुलाकात की और सम्मान स्वरूप कुछ उपहार भेंट किए

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को मध्य पूर्व में स्थित देश साइप्रस के दौरे पर थे। यहां पर उन्होंने साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स और उनकी पत्नी से मुलाकात की और सम्मान स्वरूप कुछ उपहार भेंट किए। प्रधानमंत्री मोदी ने साइप्रस की फर्स्ट लेडी फिलिपा करसेरा को सिल्वर क्लच पर्स गिफ्ट किया है। यह पर्स आंध्र प्रदेश की पारंपरिक कारीगरी से बना है। इस पर्स को रिपोसे तकनीक (किसी धातु की कला तकनीक) से बनाया गया है। 

यह सिल्वर क्लच पर्स मॉर्डन डिजाइन और पारंपरिक धातु शिल्प का मेल है। पर्स के ऊपर मंदिरों और शाही कलाओं से प्रेरित नक्काशीदार फूलों की डिजाइन बना हुआ है। पर्स के बीच में मूल्यवान पत्थर जड़ा हुआ है, जो इसकी भव्यता को और बढ़ाता है। इसका आकर्षक हैंडल, सजा हुआ किनारा इसे शाही लुक दे रहा है। ये पर्स भारत की समृद्ध हस्तकला परंपरा को दर्शाता है।

राष्ट्रपति को कश्मीरी रेशमी कालीन 
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स को कश्मीरी रेशमी कालीन दिया है। कालीन में हलके पीले और लाल रंग के बॉर्डर हैं। कालीन के बीच में गहरा लाल रंग है। कालीन में बेल-बूटे और ज्यामितीय डिजाइनें हैं। कालीन में टू-टोन इफेक्ट से, ऐसा लग रहा है कि यह रंग बदलता है। यह दौरा, जो दो दशक से अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला साइप्रस दौरा है, तुर्की के संदर्भ में महत्व रखता है, जिसने 1974 से साइप्रस के एक हिस्से पर कब्जा किया हुआ है और भारत-पाकिस्तान तनाव में पाकिस्तान का समर्थन किया था। साइप्रस ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद आतंकवाद के विरुद्ध भारत का साथ दिया था, और यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों को सशक्त करती है तथा प्रधानमंत्री यहीं से जी7 शिखर सम्मेलन के कनाडा रवाना हो गए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों में देरी, गहलोत बोले- राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को करना चाहिए हस्तक्षेप राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों में देरी, गहलोत बोले- राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को करना चाहिए हस्तक्षेप
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को हस्तक्षेप...
संशोधन विधेयक सांसदों को उपलब्ध न कराना लोकतंत्र का मजाक : यह सरकार की मनमानी, जयराम ने कहा- सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की विपक्ष की जायज मांग को किया खारिज
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने लेबनान पर इजरायली हमलों को रोकने का किया आह्वान : तत्काल युद्धविराम की मांग, बोले- इजराइल के हमले गलत
अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म
अंबेडकर जयंती पर मायावती का नमन : गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा में बीता जीवन, कहा- देश में करोड़ों लोगबेरोजगारी, जातिवाद और शोषण की समस्याओं से जूझ रहे
अमेरिकी-इजरायली हमले में ईरान को लगभग 270 अरब डॉलर का नुकसान : रिपोर्ट