पद छोड़ना चाहिए नीतीश को, माफी से काम नहीं चलेगा : शिवराज

कांग्रेस के लोग कई बार इसका भी मजाक उड़ाते हैं।

पद छोड़ना चाहिए नीतीश को, माफी से काम नहीं चलेगा : शिवराज
भारत वो धरती है, जहां एक द्रोपदी का अपमान हुआ तो महाभारत हो गया और एक वंश का विनाश कर दिया गया। यहां तो सभी माताओ-बहनों का अपमान हुआ है।

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ङ्क्षसह चौहान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधानसभा में दिए विवादित बयान को लेकर आज कहा कि सिर्फ माफी मांगने से काम नहीं चलेगा, उन्हें पद छोडऩा चाहिए।

चौहान ने वीडियो संदेश जारी करते हुए श्री कुमार और इंडिया गठबंधन पर हमला बोला। उन्होंने स्वयं के संदर्भ में कहा कि वे बेटियों की पूजा करते हैं, बहनों के पैर धोते हैं। कांग्रेस के लोग कई बार इसका भी मजाक उड़ाते हैं। कमलनाथ और दिग्विजय ङ्क्षसह कहते हैं,मुख्यमंत्री नाटक करता है।

उन्होंने कहा कि कन्याओं का पूजन और बहन का सम्मान नाटक-नौटंकी है क्या। ये हृदय का भाव है, लेकिन कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोग बहनों के बारे में क्या विचार रखते हैं। कांग्रेस का जिनसे गठबंधन है, उन नीतीश कुमार ने विधानसभा में महिलाओं के बारे में कितनी अमर्यादित और अश्लील टिप्पणी की, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। आज तक कांग्रेस ने उन टिप्पणियों का विरोध नहीं किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा व्यक्ति जो मां बहन और बेटियों के बारे में ऐसी अमर्यादित टिप्पणियां करे, उसको मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें पद छोडऩा चाहिए, सिर्फ माफी मांगने से कुछ नहीं होगा। 

Read More पिछले सप्ताह की गिरावट के बाद अब आरबीआई के बयान पर रहेगी निवेशकों की नजर, इन शेयरों में दिखेगा एक्शन

उन्होंने कहा कि भारत वो धरती है, जहां एक द्रोपदी का अपमान हुआ तो महाभारत हो गया और एक वंश का विनाश कर दिया गया। यहां तो सभी माताओ-बहनों का अपमान हुआ है। 

Read More चुनाव आयोग पर विपक्ष का हमला तेज, संजय राउत बोले- 10 अक्टूबर को दिल्ली में होगा बड़ा संयुक्त विरोध प्रदर्शन

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 685 अंक चढ़ा शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 685 अंक चढ़ा
घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स 685.34 अंक चढ़कर 73,067.81 पर और एनएसई...
इंदिरा एकादशी पर मंदिरों में सजे ठाकुरजी  : भक्तों ने किए दर्शन; पंचामृत अभिषेक, विशेष श्रृंगार और मनोरम झांकियों से भक्तिमय हुआ जयपुर
आकाश आनंद की वापसी पर मायावती ने मीडिया रिपोर्टों पर जताई नाराजगी, कहा-तथ्यों को बढ़ा-चढ़ाकर किया गया पेश
सरकारी नौकरी की दौड़ से बाहर निकलें युवा, रोजगार देने वाले बनें : भजनलाल
राज्यपाल ने राष्ट्रीय 'इंडियन हैयर एण्ड ब्यूटी कॉन्फ्रेन्स' का किया उद्घाटन, सौंदर्य का क्षेत्र आयुर्वेद की भारतीय संस्कृति से हुआ विकसित
पर्यटकों की राह रोकी : टूरिस्ट वाहनों को महल की ओर जाने से रोका जा रहा, देशी-विदेशी सैलानी मायूस लौटे
फिजिक्स का नोबेल की घोषणा : फ्रांसिस हाल्जेन को मिला पुरस्कार, बर्फ में न्यूट्रिनो का पता लगाने की दी थी अनूठी परिकल्पना