‘ज्ञानेश कुमार हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के नारों से गूंजा विरोध मार्च, इंडिया गठबंधन ने चुनाव आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा
विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पर उठे सवाल
पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं इंडिया गठबंधन के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के आह्वान पर बुधवार को राज्य के सभी 534 प्रखंडों में 'ज्ञानेश भगाओ, लोकतंत्र बचाओ' अभियान के तहत आक्रोश मार्च और पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत इंडिया गठबंधन के पटना महानगर एवं पटना सदर की ओर से राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय से वीरचंद पटेल पथ होते हुए आयकर गोलंबर तक आक्रोश मार्च निकाला गया और वहां नरेंद्र मोदी, अमित शाह तथा ज्ञानेश कुमार गुप्ता के पुतले दहन किये गये।
इस अवसर पर इंडिया गठबंधन के नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी की कठपुतली के रूप में काम कर रहा है और देश की लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की जननी बिहार से ही सबसे पहले विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू कर लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयोग किया गया, लेकिन अब इसकी सच्चाई जनता के सामने आ गई है।

Comment List