राहुल ने पीएम मोदी और अमित शाह पर साधा निशाना, बोले- संविधान पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे

राहुल ने पीएम मोदी और अमित शाह पर साधा निशाना, बोले- संविधान पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह पर सीधा हमला करते हुए आरोप लगाया है कि वे लगातार संविधान पर हमला करते हैं और कांग्रेस किसी भी कीमत पर इसे बर्दाश्त नहीं कर सकती है।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह पर सीधा हमला करते हुए आरोप लगाया है कि वे लगातार संविधान पर हमला करते हैं और कांग्रेस किसी भी कीमत पर इसे बर्दाश्त नहीं कर सकती है।

 गांधी ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं के सवाल का जवाब देते हुए सोमवार को कहा कि देखिए, जो आक्रमण प्रधानमंत्री जी, अमित शाह जी संविधान पर कर रहे हैं, वो हमारे लिए एक्सेप्टेबल नहीं है, वह हम होने नहीं देंगे। इसीलिए हमने शपथ लेते हुए संविधान को हाथ में पकड़े रखा।

लोकसभा में हाथ में संविधान रख कर शपथ लेने जाने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि यह एक संदेश है और इसका संदेश जा रहा है। हिंदुस्तान के संविधान को कोई शक्ति नहीं छू सकती। संविधान की प्रति पत्रकारों को दिखाते हुए उन्होंने कह-ये देखिए।

एक अन्य एक्स पोस्ट में उन्होंने कहा कि हाथों में संविधान की प्रति, दिलों में इसका मूल्य। दुनिया की कोई शक्ति इसे मिटा नहीं सकती-इंडिया गठबंधन जी जान से इसकी रक्षा करेगा।

Read More NEET री-एग्जाम से पहले Telegram को बड़ा झटका : दलीलें नहीं आईं काम, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

Post Comment

Comment List

Latest News

रंजिश में दो बाइक सवार भाइयों को पीटा :  7.5 लाख रुपए लूटकर ले गए बदमाश, पैरों में मारी गोली रंजिश में दो बाइक सवार भाइयों को पीटा :  7.5 लाख रुपए लूटकर ले गए बदमाश, पैरों में मारी गोली
बदमाशों ने पुरानी रंजिश को लेकर बाइक से जा रहे दो भाइयों पर हमला करने के साथ पैरों मेंं गोली...
इंग्लैंड दौरे पर अलग ड्रेसिंग रूम का उपयोग करेंगे वैभव सूर्यवंशी, आईसीसी और ईसीबी के अंडर-16 सुरक्षा नियमों के तहत लिया गया फैसला
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा, आमने सामने आए एयर इंडिया और इंडिगो के विमान और फिर....
बैरियर-फ्री टोल प्रणाली लागू : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर अब सरपट दौडेंगे वाहन, बिना रुके कटेगा टोल
फीफा विश्व कप-2026 : घाना के खिलाफ ड्रॉ ने बढ़ाई इंग्लैंड की चिंता, नॉकआउट की राह हुई मुश्किल
संविधान पर सीधा आघात था आपातकाल, मोदी ने कहा- संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरित करता है लोकतंत्र
शादी समारोह खूनी संघर्ष में बदला : युवक की पीटकर हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया डिटेन