सबका साथ, सबका विकास कहना बंद करो: शुभेंदु

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता के विवादित बोल

सबका साथ, सबका विकास कहना बंद करो: शुभेंदु

अब कहा: जो हमारे साथ, हम उनके साथ, भाजपा को अल्पसंख्यक मोर्चा की भी जरूरत नहीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा के वरिष्ठ नेता और विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, लेकिन अब हम यह नहीं कहेंगे। अब हम कहेंगे ‘जो हमारे साथ, हम उनके साथ’ सबका साथ, सबका विकास कहना बंद करो। प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि भाजपा को अल्पसंख्यक मोर्चा की भी जरूरत नहीं है। हम जीतेंगे, हम हिंदुओं को बचाएंगे और संविधान को बचाएंगे। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद शुभेंदु ने सफाई भी दी।

उन्होंने कहा कि यह नारा प्रधानमंत्री ने दिया था और यह अभी भी कायम है। भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर मैंने बहुत दुख के साथ अपनी बात रखी कि भाजपा की राज्य इकाई को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा होना चाहिए, न कि उन लोगों के साथ जो भाजपा के साथ नहीं खड़े हैं। मैंने जो कहा वो राजनीतिक बयान है और इसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ सबका विकास’ नारे से कोई लेना-देना नहीं है। 

Tags:

Post Comment

Comment List

Latest News

दोहा डायमंड लीग : नीरज 90 मी. थ्रो करने के बावजूद दूसरे स्थान पर रहे, जूलियन बने विजेता दोहा डायमंड लीग : नीरज 90 मी. थ्रो करने के बावजूद दूसरे स्थान पर रहे, जूलियन बने विजेता
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन किया।
राजस्थान की टीम का पंजाब में छापा : भ्रूण परीक्षण में रिटायर्ड नर्स गिरफ्तार, अल्ट्रा साउंड मशीन सीज
सीवरेज एवं नालों की सफाई 15 जून से पहले करवाएं : कलक्टर
आईपीएल-2025 : राजस्थान रॉयल्स का होम ग्राउण्ड पर आखिरी लीग मुकाबला, पंजाब के खिलाड़ियों ने 43 डिग्री तापमान में किया अभ्यास
17 मई वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे आज : जीवन की आपाधापी ने बढ़ाया हाइपरटेंशन, शहरों में 33, गांवों में 25% बीपी के मरीज
आज का भविष्यफल    
रोमियो एस3 सिर्फ एक थ्रिलर नहीं एक मिशन है : ठाकुर अनूप सिंह