तमिलनाडु में स्कूल में 9 बच्चियों का उत्पीड़न, एक्स्ट्रा-क्लास के नाम पर टीचर कर रहा था यौन शोषण 

कई मौकों पर यौन उत्पीड़न किया है

तमिलनाडु में स्कूल में 9 बच्चियों का उत्पीड़न, एक्स्ट्रा-क्लास के नाम पर टीचर कर रहा था यौन शोषण 
नटराजन स्कूल में इंटरमीडिएट का टीचर था। छात्राओं ने यह भी बताया कि उन्होंने स्कूल प्रशासन और क्लास टीचर को इसकी जानकारी दी थी, लेकिन उन्होंने भी कोई एक्शन नहीं लिया।

कोयंबटूर। तमिलनाडु के कोयंबटूर के एक स्कूल में 9 छात्राओं के साथ यौन शोषण का खुलासा हुआ है। 9वीं क्लास की एक छात्रा ने जिला बाल संरक्षण विभाग की टीम को बताया कि नटराजन नाम का एक टीचर एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर कई महीनों से उसका यौन शोषण कर रहा था। इसके बाद टीम ने स्कूल की अन्य छात्राओं से पूछताछ की। इसमें सामने आया कि नटराजन ने एक- दो नहीं, बल्कि 7वीं, 8वीं और 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 9 छात्राओं का कई मौकों पर यौन उत्पीड़न किया है।

नटराजन स्कूल में इंटरमीडिएट का टीचर था। छात्राओं ने यह भी बताया कि उन्होंने स्कूल प्रशासन और क्लास टीचर को इसकी जानकारी दी थी, लेकिन उन्होंने भी कोई एक्शन नहीं लिया। मामला कोयंबटूर के मेट्टुपालयम के अलंगकोम्बु गांव का है। जिला बाल संरक्षण विभाग की एक टीम यहां के सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में जांच के लिए आई। इस टीम को स्कूल के बच्चों को यौन हिंसा और बाल सहायता केंद्र के बारे में जागरूक करने का जिम्मा सौंपा गया था।

Tags: teacher

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम