विमान में कम था ईंधन : पायलट ने किया ‘मेडे’ कॉल, इंडिगो की फ्लाइट की बेंगलुरु में आपात लैंडिंग

तुरंत उतरने की इजाजत मांगी

विमान में कम था ईंधन : पायलट ने किया ‘मेडे’ कॉल, इंडिगो की फ्लाइट की बेंगलुरु में आपात लैंडिंग
पायलट ने विमान को बेंगलुरु हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया और वहां उसने ‘फ्यूल मेडे’ (ईंधन संकट) की कॉल देकर वहां तुरंत उतरने की इजाजत मांगी। 

नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइंस के गुवाहाटी से चेन्नई जा रहे एक विमान को शनिवार सुबह र्इंधन की कमी के कारण विशष परिस्थिति में बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा हवाई अड्डे पर उतरना पड़ा।  एयरलाइंस के सूत्रों ने बताया कि विमान में र्इंधन भरने के बाद नए चालक दल के साथ दो घंटे बाद विमान चेन्नई रवाना हुआ। विमान को करीब 7 बजकर 40 मिनट पर चेन्नई पहुंचना था लेकिन हवाई अड्डे पर उड़ानों की भीड़भाड़ होने के कारण उसे उतरने की अनुमति नहीं मिली। इस दौरान विमान का ईंधन कम हो गया। पायलट ने विमान को बेंगलुरु हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया और वहां उसने ‘फ्यूल मेडे’ (ईंधन संकट) की कॉल देकर वहां तुरंत उतरने की इजाजत मांगी। 

दो घंटे खड़ी रही फ्लाइट 
एयरबस विमान को बेंगलुरु हवाई अड्डे पर सवा आठ बजे सुरक्षित उतार लिया गया। विमान के यात्रियों को हवाई अड्डे पर जलपान आदि की सुविधा दी गई और इस दौरान विमान में ईंधन भरा गया। इस प्रक्रिया में करीब दो घंटे लगे जिसके बाद विमान नए चालक दल के साथ चेन्नई के लिए प्रस्थान कर गया। सूत्र ने कहा कि विमान में कोई गड़बड़ी नहीं थी और कोई खतरा भी नहीं था। चेन्नई हवाई अड्डे पर एयर ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण उसे विशेष परिस्थिति में बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उतरना पड़ा। 

 

Tags: aircraft

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पांच वीएलटीडी कंपनियो ने परिवहन विभाग में कराया पंजीयन, वीएलटीडी एसओपी का 24 घंटे में असर पांच वीएलटीडी कंपनियो ने परिवहन विभाग में कराया पंजीयन, वीएलटीडी एसओपी का 24 घंटे में असर
व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस को लेकर परिवहन विभाग की पहल का असर महज 24 घंटे में दिखाई देने लगा। ट्रांसपोर्ट...
परिवहन विभाग में फिलहाल नहीं होंगे ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिकारियों को सड़क सुरक्षा पर फोकस के निर्देश
रोडवेज की 144 नई एक्सप्रेस ब्लू लाइन बसें डिपो को आवंटित, कोटा को मिली सबसे अधिक बसें
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग