ओडिशा में करोड़ों का गबन, फर्जी बिलों का जाल... फरार वन अधिकारी गिरफ्तार

वेतन से लेकर सरकारी खजाने तक हेरफेर

ओडिशा में करोड़ों का गबन, फर्जी बिलों का जाल... फरार वन अधिकारी गिरफ्तार
सरकारी धन के कथित गबन के मामले में फरार वन अधिकारी सुना को सतर्कता विभाग ने बलांगीर से गिरफ्तार किया। आरोप है कि उसने मृत, सेवानिवृत्त और पूर्व कर्मचारियों के नाम पर फर्जी बिल बनाकर रकम परिजनों व सहयोगियों के खातों में जमा कराई। उस पर वेतन में हेरफेर का भी आरोप है।

भुवनेश्वर। ओडिशा सतर्कता विभाग ने शनिवार को फर्जीवाड़े और गबन के आरोप में वन विभाग के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया। उस पर पूर्व कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों और मृत कर्मचारियों के नाम पर बकाया भुगतान के फर्जी बिल तैयार कर सरकारी धन के 2.60 करोड़ रुपये का कथित गबन करने और इस राशि को अपने परिवार के सदस्यों तथा सहयोगियों के बैंक खातों में जमा कराने का आरोप है। आरोपी सुना पर अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग करते हुए संशोधित सुनिश्चित करियर प्रगति (एमएसीपी) और संशोधित सुनिश्चित करियर प्रगति योजना (आरएसीपीएस) के तहत फर्जी बिल तैयार करने का आरोप है। इन योजनाओं के तहत उन सरकारी कर्मचारियों को वित्तीय लाभ दिया जाता है, जिन्हें पदोन्नति नहीं मिलने के कारण लंबे समय तक एक ही पद पर काम करना पड़ता है।

सतर्कता विभाग की जांच के अनुसार सुनाबेड़ा वन्यजीव मंडल के कर्मचारियों की पहचान और उनके दस्तावेजों का इस्तेमाल करके फर्जी बिल तैयार किए गए और उन्हें भुगतान के लिए संसाधित किया गया। इसके बाद राशि आरोपी की पत्नी, भाई और बहन सहित उसके परिवार के सदस्यों तथा दो करीबी सहयोगियों के बैंक खातों में स्थानांतरित कर दी गई। आरोपी पर आधिकारिक रिकॉर्ड में हेरफेर कर अपनी वास्तविक पात्रता से अधिक वेतन वृद्धि हासिल करने का भी आरोप है। लंबे समय तक बढ़ी हुई राशि के मासिक वेतन बिल तैयार करके उसने कथित तौर पर 10.58 लाख रुपये अतिरिक्त निकाले। सुना पर कथित तौर पर गबन की गई कुल राशि 2,60,21,306 रुपये है।

पिछले छह महीने से फरार चल रहे सुना को ओडिशा सतर्कता विभाग ने कल रात बलांगीर से गिरफ्तार किया। उसे भवानीपटना स्थित विशेष सतर्कता न्यायालय के न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाएगा। सरकारी धन के कथित गबन की पुष्टि के लिए व्यापक सत्यापन और जांच के बाद यह गिरफ्तारी की गयी।   

Tags: forest

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वनरक्षक भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा, मूल अभ्यर्थी भारत मीणा और डमी कैंडिडेट दिनेश विश्नोई गिरफ्तार  वनरक्षक भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा, मूल अभ्यर्थी भारत मीणा और डमी कैंडिडेट दिनेश विश्नोई गिरफ्तार 
राजस्थान में वनरक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2020 में दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने के मामले में एसओजी ने बड़ी कार्रवाई...
बीजेपी प्रदेश कार्यालय में कल होगी बड़ी बैठक, ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान की होगी समीक्षा 
SMS अस्पताल की OPD में पानी-पानी, न्यूरोलॉजी-न्यूरोसर्जरी ब्लॉक में भरा पानी
ब्रिक्स संसदीय मंच में ओम बिरला का आह्वान, बोले-वैश्विक दक्षिण की आकांक्षाएं पूरी करने के लिए मिलकर काम करें सभी देश
नकली नोटों के खिलाफ सीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख 45 हजार रुपये की नकली भारतीय मुद्रा बरामद 
‘वेटनरी मेडिसन इन दी डिजिटल ऐरा’ विषयक राष्ट्रीय सिम्पोजियम आयोजित, राज्यपाल- पशु चिकित्सा और पशुधन संरक्षण में भी राजस्थान देशभर में अग्रणी बने
क्या थम जाएगी यूक्रेन-रूस की जंग? बैठक पर टिकी दुनिया की निगाहें