डॉलर के मुकाबले रुपया 95 के पार: क्रूड ऑयल की कीमतों और FIIs की बिकवाली से मुद्रा बाजार में हलचल

रुपये पर दबाव

डॉलर के मुकाबले रुपया 95 के पार: क्रूड ऑयल की कीमतों और FIIs की बिकवाली से मुद्रा बाजार में हलचल
भारतीय मुद्रा बाजार में विदेशी निवेशकों की बिकवाली और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 95.13 के स्तर पर पहुंच गया है। हालांकि आरबीआई के हस्तक्षेप और विदेशी पूंजी प्रवाह से इसे संभालने के प्रयास जारी हैं, लेकिन शेयर बाजार में सुस्ती और घटते विदेशी मुद्रा भंडार ने दबाव बढ़ा दिया है।

मुंबई। भारतीय मुद्रा बाजार में आज उतार-चढ़ाव का दौर देखा जा रहा है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की ऊंची कीमतों के कारण भारतीय रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 95.13 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

आज सुबह व्यापारिक सत्र की शुरुआत में रुपया कल के बंद स्तर 94.94 के मुकाबले 1 पैसा मजबूत होकर 94.93 पर खुला था। हालांकि, दिन बढ़ने के साथ जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio Platforms) के आईपीओ से जुड़ी विदेशी पूंजी का प्रवाह धीमा होने और कच्चे तेल की कीमतों के ऊंचे स्तरों पर बने रहने से रुपये पर दबाव बढ़ गया।

मुद्रा बाजार के जानकारों के मुताबिक, आरबीआई (RBI) द्वारा मुद्रा बाजार में डॉलर की बिक्री और नकदी प्रबंधन के लिए किए जा रहे निरंतर हस्तक्षेप के बावजूद रुपया मनोवैज्ञानिक रूप से महत्वपूर्ण 95 प्रति डॉलर के स्तर को पार कर गया है। इसके साथ ही, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार छह हफ्तों की गिरावट के साथ 721 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। दूसरी ओर, घरेलू शेयर बाजार में भी आज सुस्ती देखी जा रही है, जहां सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के मेहराणा गांव में जमीन जोतने के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो...
अदाणी के 5,675 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रुकवाया निर्माण कार्य
RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं
साझा सांस्कृतिक विरासत एससीओ देशों के बीच मजबूत सेतु: गजेंद्र सिंह शेखावत, आपसी विश्वास और मैत्री बढ़ाने पर जोर
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर जमाता था धाक, अजमेर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट
त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा