आरबीआई का फैसला : रेपो दर 5.25 प्रतिशत पर स्थिर, मल्होत्रा ने कहा- जीडीपी में 6.9 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान

महंगाई दर बढ़कर 4.6 प्रतिशत पर रहेगी

आरबीआई का फैसला : रेपो दर 5.25 प्रतिशत पर स्थिर, मल्होत्रा ने कहा- जीडीपी में 6.9 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान

आरबीआई ने पश्चिम एशिया संकट और सप्लाई बाधाओं के बीच रेपो दर 5.25% पर स्थिर रखी। एमपीसी ने सर्वसम्मति से अन्य दरें भी यथावत रखीं और रुख तटस्थ बनाए रखा। जीडीपी वृद्धि 2026-27 में 6.9% रहने का अनुमान है, जबकि ईंधन व कमोडिटी दबाव से महंगाई 4.6% तक रह सकती है।

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पश्चिम एशिया संकट के बीच आपूर्ति श्रृंखला में आयी बाधाओं और मुद्रास्फीति बढ़ने की आशंका के बीच रेपो दर 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखी है। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने बुधवार को समाप्त तीन दिन की बैठक में सर्वसम्मति से रेपो दर तथा दूसरी नीतिगत दरों को स्थिर रखने का फैसला किया। साथ ही केंद्रीय बैंक ने रेपो दर को लेकर अपना रुख तटस्थ बनाये रखा है। स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी रेट पांच प्रतिशत और मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी रेट 5.50 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रहेगी।

वित्त वर्ष 2026-27 में एमपीसी की पहली बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक चुनौतियों और उनके घरेलू असर को देखते हुए चालू वित्त वर्ष के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 6.9 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है। उन्होंने कहा कि ईंधन और अन्य कॅमोडिटी पर मुद्रास्फीति के दबाव के कारण चालू वित्त वर्ष में महंगाई दर बढ़कर 4.6 प्रतिशत पर रहेगी।

 

 

Read More सुरेश पाटोदिया बने कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के उपाध्यक्ष, उनके अनुभव और नेतृत्व से संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल