शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 483 अंक चढ़ा; निफ्टी 22,753 पर बंद

मेटल और फार्मा शेयरों में रही चमक

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 483 अंक चढ़ा; निफ्टी 22,753 पर बंद
शुरुआती गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार सोमवार को शानदार वापसी करते हुए हरे निशान में बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के चलते सेंसेक्स 482.92 अंक चढ़कर 73,606.75 और निफ्टी 153.20 अंक की बढ़त के साथ 22,753.20 पर बंद हुआ।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती गिरावट के बाद तेजी रही और बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 482.92 अंक (0.66 प्रतिशत) चढ़कर 73,606.75 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 153.20 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की बढ़त में 22,753.20 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स 134 अंक टूटकर 72,990.04 अंक पर खुला और कुछ ही देर में 600 अंक से अधिक की गिरावट में चला गया। हालांकि इसके बाद सूचकांक ने हरे निशान में वापसी की और कारोबार की समाप्ति तक 73,606.75 अंक तक चढ़ने के बाद उसी स्तर पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल आज डेढ़ प्रतिशत टूटकर 115 डॉलर प्रति बैरल से नीचे उतर गया। साथ ही विदेशों में अधिकतर प्रमुख शेयर बाजार हरे निशान में रहे। इन दोनों कारकों से घरेलू शेयर बाजारों में निवेश धारणा मजबूत हुई। वृहत बाजार में भी तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.25 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.38 प्रतिशत मजबूत हुआ। सेक्टर आधारित सूचकांकों में मीडिया और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पादों को छोड़कर अन्य सभी समूहों में तेजी रही। निफ्टी मेटल सूचकांक 2.21 प्रतिशत ऊपर रहा। फार्मा, स्वास्थ्य और तेल एवं गैस समूहों में एक से दो प्रतिशत तक की तेजी रही। आईटी, ऑटो, बैंकिंग, वित्त, रियल्टी और एफएमसीजी समूहों के सूचकांक भी हरे निशान में रहे।

एनएसई में जिन 3,681 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ उनमें से 2,062 के शेयरों में तेजी और 1,525 में गिरावट रही। अन्य 94 कंपनियों के शेयर अंततः अपरिवर्तित रहे। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 25 के शेयर बढ़त में रहे। अडानी पोर्ट्स का शेयर 2.72 प्रतिशत, इटरनल का 2.56 प्रतिशत और कोटक महिंद्रा बैंक का 2.53 प्रतिशत ऊपर रहा। ट्रेंट का शेयर 1.73 फीसदी, टाटा स्टील का 1.52, भारती एयरटेल का 1.43, इंडिगो का 1.39, आईटीसी का 1.24, बजाज फिनसर्व का 1.15 और रिलायंस इंडस्ट्रीज का 1.01 प्रतिशत मजबूत हुआ। अल्ट्राटेक सीमेंट, बीईएल, इंफोसिस, एक्सिस बैंक, एलएंडटी, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, टीसीएस और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर भी ऊपर बंद हुए।

बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर गिरावट में रहे। वैश्विक स्तर पर एशिया में जापान का निक्केई 0.80 फीसदी टूट गया। हांगकांग का हैंग सेंग 0.51 फीसदी और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.19 प्रतिशत मजबूत हुआ। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 0.81 फीसदी और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.44 फीसदी ऊपर था।

Read More जैन तीर्थों के दर्शन के लिए राजस्थान पहुंचे 28.79 लाख घरेलू पर्यटक; दिलवाड़ा, नाकोड़ा और रणकपुर बने धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र

Post Comment

Comment List

Latest News

सितारों की जगमगाहट और आरजीबी लाइट्स से सजेगा चांदपोल बाजार, दीपावली पर पारंपरिक रोशनी के साथ दिखेगा आधुनिक विद्युत सजावट का अनूठा संगम सितारों की जगमगाहट और आरजीबी लाइट्स से सजेगा चांदपोल बाजार, दीपावली पर पारंपरिक रोशनी के साथ दिखेगा आधुनिक विद्युत सजावट का अनूठा संगम
दीपावली पर ऐतिहासिक चांदपोल बाजार को सितारों जैसी जगमगाहट और रंग-बिरंगी आरजीबी लाइट्स से सजाया जाएगा। दीपावली समिति और व्यापार...
खड़गे के बयान पर भड़के राजनाथ सिंह, बोले- प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी कांग्रेस की हताशा और वैचारिक शून्यता का प्रतीक
जयपुर में हुंडई की इंटेलिजेंट SUV 'Bayon' का भव्य लॉन्च, बिना इंटरनेट के भी काम करेगा जेनेरेटिव AI असिस्टेंस
गरीबों और वंचितों के अधिकार छीनने वाले बांग्लादेशी घुसपैठियों से अखिलेश को इतना प्रेम क्यों: योगी
जॉर्जिया की लिया गुगुशविली बनीं मिस सुपरमॉडल वर्ल्डवाइड-2026, अमेरिका की ल्यूडमिला ने जीता मिसेज का ताज
शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 483 अंक चढ़ा; निफ्टी 22,753 पर बंद
नौकरी का झांसा देकर युवती से मंगवाई निजी तस्वीरें, फिर ब्लैकमेलिंग; आरोपी गिरफ्तार