गिरावट से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में आधे प्रतिशत से अधिक की तेजी

बीएसई में कुल 3438 कंपनियों के शेयरों में हुआ कारोबार

गिरावट से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में आधे प्रतिशत से अधिक की तेजी

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों की गिरावट के बावजूद स्थानीय स्तर पर ऊर्जा, दूरसंचार, तेल एवं गैस, आईटी और टेक समेत सोलह समूहों में हुई मजबूत लिवाली की बदौलत सेंसेक्स और निफ्टी पिछले तीन दिन की गिरावट से उबरकर आधे प्रतिशत से अधिक की तेजी पर रहे।

मुंबई। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों की गिरावट के बावजूद स्थानीय स्तर पर ऊर्जा, दूरसंचार, तेल एवं गैस, आईटी और टेक समेत सोलह समूहों में हुई मजबूत लिवाली की बदौलत सेंसेक्स और निफ्टी पिछले तीन दिन की गिरावट से उबरकर आधे प्रतिशत से अधिक की तेजी पर रहे। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 427.79 अंक की छलांग लगाकर 55 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 55,320.28 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 121.85 अंक उछलकर 16,478.10  अंक पर पहुंच गया। इस दौरान बीएसई का मिडकैप 0.46 प्रतिशत चढ़कर 22,635.05 अंक और स्मॉलकैप 0.24 प्रतिशत की बढ़त लेकर 26,039.27 अंक पर रहा।

इस दौरान बीएसई में कुल 3438 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1770 में तेजी जबकि 1540 में गिरावट रही वहीं 128 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 38 कंपनियों में लिवाली जबकि शेष 12 में बिकवाली का दबाव रहा। बीएसई के 16 समूहों में तेजी, तीन में मंदी जबकि एक में टिकाव रहा। इस दौरान ऊर्जा 2.03, हेल्थकेयर 1.01, आईटी 0.73, दूरसंचार 2.10, कैपिटल गुड्स 0.68, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.49, तेल एवं गैस 1.78 और आईटी समूह के शेयर 0.99 प्रतिशत चढ़ गए।

Post Comment

Comment List

Latest News

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार कसा पर तंज, कहा- कोटा अस्पताल में मौतों के बावजूद मंत्री मना रहे जश्न नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार कसा पर तंज, कहा- कोटा अस्पताल में मौतों के बावजूद मंत्री मना रहे जश्न
जूली ने मीडिया रिपोर्ट्स आधार पर कहा है कि कोटा से सामने आई यह शर्मनाक तस्वीर किसी एक मंत्री की...
तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक पार्टी में दोफाड़ : बागी विधायक करेंगे विजय का समर्थन, सकंट में पार्टी
नीट पेपर लीक की जांच में सीकर बना बड़ा केंद्र, देशभर तक फैला था नेटवर्क
145 साल पुराने सेंट स्टीफंस कॉलेज को मिली पहली महिला प्रिंसिपल, प्रो. सुसान एलियास संभालेंगी जिम्मेदारी
NEET-UG रद्द होने पर आनंद कुमार का बड़ा बयान, बोले-चीन जैसी सख्ती से ही रुकेगा पेपर लीक
पश्चिम बंगाल मुख्य सचिव नियुक्ति विवाद: बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- नियुक्ति नियमों और प्रशासनिक प्रक्रिया के अनुरूप
राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट : एमओयू क्रियान्वयन की समीक्षा, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक