मुनाफा वसूली से शेयर बाजार की तेजी थमी, 15 समूहों में हुई मुनाफा वसूली 

चीन के शंघाई कंपोजिट में नरमी

मुनाफा वसूली से शेयर बाजार की तेजी थमी, 15 समूहों में हुई मुनाफा वसूली 
शेयर बाजार की पिछले लगातार दो दिनों की तेजी थम गई तथा सेंसेक्स और निफ्टी आधे प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए। 

मुंबई। राष्ट्रपति डोनालड ट्रम्प के कर-कटौती विधेयक से अमेरिका का राजकोषीय घाटा बढ़ जाने की आशंका के बीच स्थानीय स्तर पर हुई जबरदस्त मुनाफावसूली से शेयर बाजार की पिछले लगातार दो दिनों की तेजी थम गई तथा सेंसेक्स और निफ्टी आधे प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए। 

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 624.82 अंक अर्थात 0.76 प्रतिशत लुढ़ककर 81,551.63 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 174.95 अंक यानी 0.70 प्रतिशत का गोता लगाकर 24826.20 अंक रह गया। हालांकि बीएसई की दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में तेजी रही। इससे मिडकैप 0.18 प्रतिशत बढ़कर 45,191.80 अंक और स्मॉलकैप 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,865.29 अंक पर पहुंच गया। 

148 में कोई बदलाव नहीं हुआ :

इस दौरान बीएसई में कुल 4084 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1979 में बिकवाली जबकि 1957 में लिवाली हुई वहीं 148 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी में कारोबार के लिए रखी गई कुल 2955 कंपनियों के शेयरों में से 1462 में गिरावट जबकि 1412 में तेजी रही वहीं 81 में टिकाव रहा।

Read More ईरान-अमेरिका युद्ध विराम खत्म होने का बाजार पर असर! सेंसेक्स 493 अंक टूटा, निफ्टी भी 132 अंक लुढ़का

15 समूहों में मुनाफा वसूली हुई :

Read More घरेलू शेयर बाजार में जोरदार वापसी: सेंसेक्स 628 अंक उछला, निफ्टी भी 153 अंक मजबूत होकर हरे निशान में बंद

बीएसई में हेल्थकेयर, इंडस्ट्रियल्स, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, कैपिटल गुड्स और दूरसंचार की 0.78 प्रतिशत तक की तेजी को छोड़कर अन्य 15 समूहों में मुनाफावसूली हुई। इस दौरान कमोडिटीज 0.42, सीडी 0.36, ऊर्जा 0.61, एफएमसीजी 0.79, वित्तीय सेवाएं 0.38, आईटी 0.71, यूटिलिटीज 0.57, आॅटो 0.66, बैंकिंग 0.60, धातु 0.52, तेल एवं गैस 0.51, पावर 0.35, टेक 0.49, सर्विसेज 0.38 और फोकस्ड आईटी समूह के शेयर 0.68 प्रतिशत लुढ़क गए।

Read More FPI की भारतीय बाजार में जोरदार वापसी, अगस्त के तीन हफ्तों में इक्विटी में 23,544 करोड़ रुपये का निवेश

चीन के शंघाई कंपोजिट में नरमी :

विश्व बाजार का रुझान सकारात्मक रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 1.05, जर्मनी का डैक्स 0.80, जापान का निक्केई 0.51 और हांगकांग का हैंगसेंग 0.43 प्रतिशत मजबूत रहा वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.18 प्रतिशत की गिरावट रही। 

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम