हरे निशान में खुले शेयर बाजार, ये शेयर बन सकते हैं कमाई का जरिया

बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

हरे निशान में खुले शेयर बाजार, ये शेयर बन सकते हैं कमाई का जरिया
घरेलू शेयर बाजार ने मंगलवार को मजबूती के साथ शुरुआत की, लेकिन जल्द ही बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में आ गए। आईटी, ऑटो, बैंकिंग, एफएमसीजी और मेटल शेयरों में कमजोरी रही, जबकि हेल्थकेयर और फार्मा सेक्टर ने बढ़त दिखाई। इंफोसिस, टीसीएस और रिलायंस के शेयर दबाव में रहे।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को बढ़त के साथ खुलने के बाद प्रमुख सूचकांक गिरावट में चले गये। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 277.14 अंक ऊपर 77005.51 अंक पर खुला। हालांकि कुछ देर बाद यह बिकवाली के दबाव में आ गया। इसके पश्चात सेंसेक्स 201.16 अंक (0.26 प्रतिशत) नीचे 76,527.21 अंक पर था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 85.80 अंक चढ़कर 24,032.05 अंक पर खुला और कुछ समय तक यह 61.55 अंक यानी 0.26 प्रतिशत टूटकर 23,884.70 अंक पर रहा। आईटी और ऑटो समूहों के सूचकांक फिलहाल एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट में हैं। धातु, बैंकिंग और एफएमसीजी सेक्टरों में भी बिकवाली हावी रही। स्वास्थ्य और फार्मा सेक्टरों में तेजी है।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस और टीसीएस के शेयर ढाई प्रतिशत से अधिक गिर गये हैं। एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टाटा स्टील में एक प्रतिशत की गिरावट है। टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनीलिवर और आईटीसी के शेयर भी नीचे चल रहे हैं। मारुति सुजुकी, सन फार्मा, एक्सिस बैंक और एयरटेल के शेयर हरे निशान में हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

सांप को बोतल में बंद कर अस्पताल पहुंचा युवक, बोला: इसने डंसा सांप को बोतल में बंद कर अस्पताल पहुंचा युवक, बोला: इसने डंसा
बयाना के सालाबाद गांव में किसान जोगेंद्र सिंह को रात में अंधेरे में सीढ़ियों पर पैर पड़ने से कॉमन करैत...
पंजाब की लीची को मिला इंटरनेशनल पासपोर्ट, पहली बार ओमान पहुंचा स्वाद
मिस राजस्थान 2026 का फिनाले वीक जोरों पर : जुम्बा, ग्रूमिंग और पर्सनैलिटी सेशन से निखर रहा प्रतिभागियों का आत्मविश्वास
एसएमएस अस्पताल की बदहाल व्यवस्था, भीषण गर्मी में बाहर रात गुजारने को मजबूर मरीजों के परिजन
फीफा विश्व कप-2026 : जापान को हरा ब्राजील प्री क्वार्टर फाइनल में, गैब्रियल मार्टिनेली ने दागा विजयी गोल
हरे निशान में खुले शेयर बाजार, ये शेयर बन सकते हैं कमाई का जरिया
नियमितीकरण की मांग, मनरेगा संविदाकर्मियों ने किया दो दिवसीय सामूहिक अवकाश का ऐलान