Stock Market : फेड रिजर्व के ब्याज दर में कटौती से शेयर बाजार नए शिखर पर

Stock Market : फेड रिजर्व के ब्याज दर में कटौती से शेयर बाजार नए शिखर पर

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में आधी फीसदी की कटौती से विश्व बाजार की तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई एनटीपीसी, मारुति, एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स और रिलायंस समेत उन्नीस दिग्गज कंपनियों में हुई लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार नई ऊंचाई पर पहुंच गया।

मुंबई। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में आधी फीसदी की कटौती से विश्व बाजार की तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई एनटीपीसी, मारुति, एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स और रिलायंस समेत उन्नीस दिग्गज कंपनियों में हुई लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार नई ऊंचाई पर पहुंच गया।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 236.57 अंक की तेजी के साथ 83,184.80 अंक के सार्वकालिक उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 38.25 अंक की मामूली बढ़त लेकर 25,415.80 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर रहा। हालांकि फेड के फ़ैसले का बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों पर नकारात्मक असर रहा। मिडकैप 0.53 प्रतिशत की गिरावट लेकर 48,600.14 अंक और स्मॉलकैप 1.06 प्रतिशत लुढ़ककर 56,312.66 अंक रह गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 4075 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2734 में बिकवाली जबकि 1246 में लिवाली हुई वहीं 95 में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं, निफ्टी की 30 कंपनियों में तेजी जबकि शेष 20 में गिरावट रही।

फेड रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवले ने ओपेन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बुधवार देर रात समाप्त हुई मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''हमने एक अच्छी मजबूत शुरुआत की और मुझे बहुत खुशी है कि हमने ऐसा किया।Þ उन्होंने अपने बढ़ते विश्वास को ध्यान में रखते हुए कहा कि देश की उच्च मुद्रास्फीति के साथ लड़ाई खत्म हो गई है। इसको ध्यान में रखते हुए फेड ने अपनी नीतिगत दर में 50 आधार अंकों की कटौती की है।

Read More अखिलेश यादव ने साधा भाजपा पर निशाना, मृतक BLO के परिजनों को दिया 2 लाख का चेक, सरकार को बताया माफिया जीवी पार्टी

फेड के इस फैसले से निवेशकों की निवेश धारणा मजबूत हुई और शुरुआत कारोबार में सेंसेक्स 825 अंक और निफ्टी ने  234 अंक की छलांग लगाई लेकिन उच्च मूल्यांकन पर दोपहर में हुई भारी मुनाफावसूली के दबाव में दोनों मानक सूचकांकों की तेज रफ्तार को धीमा कर दिया। इससे बीएसई के नौ समूहों में लिवाली जबकि अन्य 11 में बिकवाली हुई। इस दौरान सीडी 0.34, एफएमसीजी 0.40, वित्तीय सेवाएं 0.14, यूटिलिटीज 0.18, ऑटो 0.32, बैंकिंग 0.46, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.64, पावर 0.01 और रियल्टी समूह के शेयर 0.47 प्रतिशत मजबूत रहे जबकि दूरसंचार 3.89, ऊर्जा 1.22, इंडस्ट्रियल्स 1.56, कैपिटल गुड्स 1.46, तेल एवं गैस 1.81 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.22 प्रतिशत लुढ़क गए।

Read More 'ऑपरेशन सागर बंधु' के तहत भारतीय वायुसेना ने चक्रवात प्रभावित 355 भारतीय नागरिकों को श्रीलंका से सुरक्षित निकाला, बचाव कार्य जारी

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीसीए 1.15, जर्मनी का डैक्स 1.39, जापान का निक्केई 2.13, हांगकांग का हैंगसेंग 2.00 और चीन के शंघाई कम्पोजिट ने 0.69 प्रतिशत की छलांग लगाई।

Read More विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित, आज पेश हो सकते हैं बिल

Post Comment

Comment List

Latest News

मलेरिया से लड़ने के नए तरीकों का इस्तेमाल करके दस लाख लोगों की जानें बचाई, जानें पूरा मामला   मलेरिया से लड़ने के नए तरीकों का इस्तेमाल करके दस लाख लोगों की जानें बचाई, जानें पूरा मामला  
डब्ल्यूएचओ की नई विश्व मलेरिया रिपोर्ट के मुताबिक 2024 में उन्नत मुकाबला रणनीतियों-जैसे दोहरे सक्रिय घटक वाली मच्छरदानियां और अनुशंसित...
दूल्हा-दुल्हन अपने ही रिसेप्शन में ऑनलाइन हुए शामिल, इंडिगो संकट का असर
जोबनेर बाग में 30 लाख की लागत से बनेगी सीसी रोड, विधायक ने किया शुभारंभ
बघेरों की रेडियो कॉलर लगाकर होगी निगरानी : शहर में बढ़ती आवाजाही से वन विभाग सतर्क, प्रयोग के तौर के लिए बेंगलुरु से मंगाए गए हैं कॉलर 
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2025 का रास्ता साफ : कल से ही होगी परीक्षा, परीक्षा में 92 हजार अभ्यर्थी शामिल
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अल सुबह पहुँचे जवाहर सर्किल : प्रोटोकॉल को तोड़ पहुँचे मार्निंग वॉक पर, दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
थाने के सामने युवती की गला रेतकर हत्या : आरोपी गिरफ्तार, फर्श खून से सना और युवती के बाल नोचे मिले