Stock Market Update : पावरग्रिड, एनटीपीसी, मारुति और रिलायंस की तेजी से चढ़ा बाजार

Stock Market Update : पावरग्रिड, एनटीपीसी, मारुति और रिलायंस की तेजी से चढ़ा बाजार

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 126.21 अंक की मजबूती के साथ 81,867.55 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

मुंबई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के सितंबर से ब्याज दर में कटौती शुरू करने के सुझाव के बाद विश्व बाजार में गिरावट आने के बावजूद स्थानीय स्तर पर पावरग्रिड, एनटीपीसी, मारुति और रिलायंस समेत पंद्रह दिग्गज कंपनियों में हुई लिवाली की बदौलत आज सेंसेक्स और निफ्टी नए शिखर पर पहुंच गए।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 126.21 अंक की मजबूती के साथ 81,867.55 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 59.75 अंक की बढ़ोतरी लेकर पहली बार 25 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 25,010.90 अंक पर बंद हुआ। हालांकि दिग्गज कंपनियों के विपरीत बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली हुई। इससे मिडकैप 0.80 प्रतिशत लुढ़ककर 48,247.70 अंक और स्मॉलकैप 0.70 प्रतिशत कमजोर होकर 54,945.66 अंक रह गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 4048 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2383 में गिरावट जबकि 1577 में तेजी रही वहीं 88 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी  तरह निफ्टी की 28 कंपनियों में लिवाली जबकि 22 में बिकवाली हुई।

बीएसई के सात समूहों में तेजी रही वहीं अन्य में गिरावट का रुख रहा। इस दौरान यूटिलिटीज 2.04, ऊर्जा 0.80, एफएमसीजी 0.07, हेल्थकेयर 0.29, धातु 0.35, तेल एवं गैस 0.59 और पावर समूह के शेयर 0.86 चढ़ गए। वहीं, इंडस्ट्रियल्स 1.09, आईटी 0.54, दूरसंचार 0.73, ऑटो 0.78, कैपिटल गुड्स 1.18, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.54 और रियल्टी समूह के शेयर 1.67 प्रतिशत गिर गए।

Read More आईजीएल ने दिया बड़ा झटका : रसोई गैस के बाद अब पीएनजी भी हुई आम नागरिकों की पहुंच से बाहर, यहां जानें दिल्ली सहित आपके शहर में क्या है रेट ?

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरावट का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.15, जर्मनी का डैक्स 1.00, जापान का निक्केई 2.49, हांगकांग का हैंगसेंग 0.23 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.22 प्रतिशत टूट गया।

Read More पश्चिम एशिया में युद्ध विराम से 2,600 अंक उछला सेंसेक्स : इन शेयरों में दिखेगा ज़ोरदार एक्शन, रूपया मज़बूत

Post Comment

Comment List

Latest News

अंबेडकर जयंती पर पीसीसी ने प्रदेश भर में किए कार्यक्रम, पुष्पांजलि कार्यक्रम और संगोष्ठी सम्पन्न अंबेडकर जयंती पर पीसीसी ने प्रदेश भर में किए कार्यक्रम, पुष्पांजलि कार्यक्रम और संगोष्ठी सम्पन्न
संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस ने जयपुर मुख्यालय सहित सभी जिला, ब्लॉक, नगर और मंडल...
राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों में देरी, गहलोत बोले- राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को करना चाहिए हस्तक्षेप
संशोधन विधेयक सांसदों को उपलब्ध न कराना लोकतंत्र का मजाक : यह सरकार की मनमानी, जयराम ने कहा- सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की विपक्ष की जायज मांग को किया खारिज
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने लेबनान पर इजरायली हमलों को रोकने का किया आह्वान : तत्काल युद्धविराम की मांग, बोले- इजराइल के हमले गलत
अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म
अंबेडकर जयंती पर मायावती का नमन : गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा में बीता जीवन, कहा- देश में करोड़ों लोगबेरोजगारी, जातिवाद और शोषण की समस्याओं से जूझ रहे