Stock Market Update : शेयर बाजार नए शिखर पर, सेंसेक्स में 1439.55 अंकों की उछाल 

Stock Market Update : शेयर बाजार नए शिखर पर, सेंसेक्स में 1439.55 अंकों की उछाल 

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1439.55 अंक अर्थात 1.77 प्रतिशत की उड़ान भरकर 82,962.71 अंक के नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

मुंबई। अमेरिका में खुदरा महंगाई में बढ़ोतरी होने से फेडरल रिजर्व के सितंबर में ब्याज दर में चौथाई फ़ीसदी की कटौती की उम्मीद में विश्व बाजार में आई तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार करीब डेढ़ फ़ीसदी से अधिक की छलांग लगाकर नये शिखर पर पहुंच गया।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1439.55 अंक अर्थात 1.77 प्रतिशत की उड़ान भरकर 82,962.71 अंक के नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 470.45 अंक यानी 1.89 प्रतिशत उछलकर 25,388.90 अंक के नये शिखर पर पहुंच गया।

दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में भी जमकर लिवाली हुई, जिससे बीएसई का मिडकैप 1.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 49,010.81 अंक और स्मॉलकैप 0.79 प्रतिशत मजबूत होकर 56,589.93 अंक पर रहा।

इस दौरान बीएसई में कुल 4069 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2337 में तेजी जबकि 1609 में गिरावट रही वहीं 123 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 49 कंपनियों में लिवाली  जबकि एक में बिकवाली हुई।

Read More इंडिगो के बिगड़े हालात तो सरकार ने उठाया ठोस कदम, डीजीसीए ने पायलट के संबंधी नियमों में किया बदलाव

विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिका में अगस्त में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा महंगाई में 0.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसको ध्यान में रखते हुए अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के इस महीने ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती करने की संभावना है। साथ ही यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ईसीबी) के ब्याज दर में एक बार और कटौती करने की उम्मीद से भी निवेश धारणा म•ाबूत हुई।

Read More सीएम नीतीश ने किया पटना डेयरी प्रोजेक्ट, सुधा फुलवारीशरीफ का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को लगाई फटकार

इससे विश्व बाजार में तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.90, जर्मनी का डैक्स 1.29, जापान का निक्केई 3.41 और हांगकांग के हैंगसेंग ने 0.77 प्रतिशत की छलांग लगाई। हालांकि चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.17 प्रतिशत फिसल गया।

Read More GO नहीं कैंसिल : इंडिगो की एक दिन में 1000 से ज्यादा उड़ानें रद्द, आज भी नहीं हो पाएगी सामान्य, इंडिगो ने मांगी माफी

बीएसई के सभी 20 समूहों में लिवाली हुई। इससे धातु 3.05, दूरसंचार 2.61, टेक 2.06, पावर 2.02, कमोडिटीज 1.85, सीडी 1.47, ऊर्जा 1.68, एफएमसीजी 0.97, वित्तीय सेवाएं 1.39, हेल्थकेयर 1.10, इंडस्ट्रियल्स 1.34, आईटी 1.53, यूटिलिटीज 1.93, ऑटो 1.99, बैंकिंग 1.52, कैपिटल गुड्स 1.64, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.54, तेल एवं गैस 1.64, रियल्टी 0.91 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.54 प्रतिशत चढ़ गए।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त
राजस्थान के प्रभावशाली वर्धमान ग्रुप के रियल एस्टेट और एजुकेशन कारोबार से जुड़े कई ठिकानों पर गुरुवार सुबह इनकम टैक्स...
लोकसभा में ई सिगरेट की गूंज: अनुराग ठाकुर के आरोप पर हंगामा, जानें क्या होता है e-cigarette?
आदिवासी इलाकों में जानबूझकर उपेक्षित व्यवहार कर रही सरकार : गहलोत
केंद्र सरकार का विपक्ष पर हमला, चुनाव सुधार मुद्दों पर लगाया गंभीर आरोप
राजस्थान की बावड़ियों का होगा संरक्षण; शिल्प ग्राम बनेगा लोक कलाओं का नया केंद्र : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में भर्ती की क्रांति
रुपया धड़ाम! 90.48 प्रति डॉलर के नये निचले स्तर तक टूटा