शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 879 अंक उछला, निफ्टी 22,520 के पार

अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर दो से प्रतिशत की बढ़त

शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 879 अंक उछला, निफ्टी 22,520 के पार
आईटी शेयरों में भारी लिवाली और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी रही। बीएसई का सेंसेक्स 879 अंक उछलकर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी-50 288 अंक चढ़कर 22,520 के पार पहुंच गया। टीसीएस, आईटीसी और इंफोसिस के शेयरों ने बाजार को मजबूत बढ़त दिलाई।

मुंबई। आईटी कंपनियों में लिवाली और कच्चे तेल में नरमी से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में अच्छी तेजी देखी गई और बीएसई का सेंसेक्स 879.09 अंक (1.23 प्रतिशत) की बढ़त में बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 288.65 अंक यानी 1.30 प्रतिशत की मजबूती के साथ 22,520.45 अंक पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिवस पर बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई थी। दूसरी तिमाही में टीसीएस के अच्छे वित्तीय परिणामों के बाद आईटी कंपनियों में तेजी रही है। साथ ही, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भी घरेलू बाजार में निवेश धारणा मजबूत हुई।

वृहत बाजारों में भी तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.55 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.54 प्रतिशत की बढ़त में रहा। बाजार की बढ़त में सबसे अधिक योगदान आईटी कंपनियों का रहा। निफ्टी आईटी सूचकांक 3.02 प्रतिशत चढ़ गया। एफएमसीजी समूह के सूचकांक में 2.20 प्रतिशत, ऑटो में 1.42, बैंकिंग में 1.36, वित्त में 1.33, मीडिया में 1.23, धातु में 1.10 स्वास्थ्य में 1.09 और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूह में एक प्रतिशत की तेजी रही। तेल एवं गैस समूह लाल निशान में बंद होने वाला अकेला सेक्टर रहा।

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज की आधा फीसदी की गिरावट को छोड़कर अन्य सभी कंपनियां हरे निशान में रहीं। आईटीसी का शेयर पौने पांच प्रतिशत और टीसीएस का सवा चार प्रतिशत चढ़ गया। अच्छे तिमाही परिणाम और अंतरिम लाभांश की घोषणा के बाद टीसीएस में तेजी देखी गई है। अडानी पोर्ट्स और इंफोसिस के शेयर तीन से साढ़े तीन प्रतिशत तक चढ़े।

एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर दो से प्रतिशत की बढ़त में रहे। भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फिनसर्व, पावरग्रिड, मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा, ट्रेंट, टाटा स्टील और हिंदुस्तान यूनीलिवर में एक से दो प्रतिशत की तेजी रही। टाइटन, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडिगो, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, बीईएल और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर भी ऊपर रहे।

Read More खड़गे की तीन बड़ी मांगें- सीईसी ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, एसआईआर रद्द हो और बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं

Post Comment

Comment List

Latest News

सड़क-पानी छोड़िए, पहले कुंवारों के घर बसाऊंगी! सरपंच प्रत्याशी का अनोखा वादा, बोलीं- बारात की ट्रेन तक लगवा दूंगी सड़क-पानी छोड़िए, पहले कुंवारों के घर बसाऊंगी! सरपंच प्रत्याशी का अनोखा वादा, बोलीं- बारात की ट्रेन तक लगवा दूंगी
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के झाझड़ गांव से सरपंच पद की प्रत्याशी अनीता सैनी ने चुनावी माहौल में अनोखा वादा...
14 अक्टूबर को निकलेगी भगवान श्रीराम की भव्य बारात, मथुरा के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन
नितिन नवीन ने काशी क्षेत्र की 71 विधानसभा सीटों और एमएलसी चुनाव में कार्यकर्ताओं को दिया जीत मंत्र 
रवींद्रनाथ टैगोर से नवनेथेम "नावी" पिल्ले तक, इन भारतीय मूल की हस्तियों ने दुनिया में बढ़ाया देश का मान
17 अक्टूबर को सजेगी ‘अनकही दास्तान’ की महफिल, राजीव भट्ट गीतों और गजलों से सुनाएंगे अपनी संगीत यात्रा
शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 879 अंक उछला, निफ्टी 22,520 के पार
अमेरिकी रक्षा मंत्री का दावा, फोर्ट हुड हमले के दोषी को 'फायरिंग स्क्वाड' से दी जाने वाली सज़ा-ए-मौत की होगी लाइव-स्ट्रीमिंग