शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 1022 अंक उछला

तेजी के साथ बंद हुआ बाजार

शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 1022 अंक उछला

विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में जोरदार तेजी लौटी। सेंसेक्स 1,022.50 अंक चढ़कर 85,609.51 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 320.50 अंक उछलकर 26,205.30 पर पहुंच गया। तीन दिन की गिरावट के बाद निवेशकों की जबरदस्त खरीदारी दिखी।

मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को जबरदस्त तेजी देखी गयी और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1022.50 अंक (1.21) प्रतिशत उछलकर 85,609.51 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज  (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 320.50 अंक यानी 1.24 प्रतिशत चढ़कर 26,205.30 अंक पर पहुंच गया। 

लगातार तीन कारोबारी दिवस की गिरावट के बाद बाजार में रौनक लौटी है। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच दोनों प्रमुख सूचकांक आज गिरावट में खुले, लेकिन खुलते ही हरे निशान में चले गये। बीच कारोबार में सेंसेक्स 85,644.19 अंक और निफ्टी-50 सूचकांक 26,215.15 अंक तक चढऩे में कामयाब रहा। वैश्विक बाजारों में तेजी के अलावा घरेलू स्तर पर पिछले तीन दिन की गिरावट के बाद कम भाव पर खरीद का असर भी दिखा। 

छोटी और मझौली कंपनियों के सूचकांकों में भी एक प्रतिशत से ज्यादा की तेजी रही। एनएसई के सभी सूचकांक हरे निशान में रहे। धातु, आईटी, बैंकिग, फार्मा, ऑटो और स्वास्थ्य सेक्टरों के सूचकांक एक प्रतिशत से ज्यादा चढ़े। सेंसेक्स की बढ़त में एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और एलएंडटी का योगदान सबसे अधिक रहा। भारती एयरटेल में गिरावट रही।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत