बच्चे को जबरदस्ती खाना खिलाना पड़ सकता है आपको भारी

कई बार मां अनजाने में बच्चे को ओवरफीड करवा देती हैं।

बच्चे को जबरदस्ती खाना खिलाना पड़ सकता है आपको भारी
कई बार मां अनजाने में बच्चे को ओवरफीड करवा देती हैं। जिससे उसे फायदे की जगह नुकसान उठाना पड़ता है। जब बच्चे को जबरदस्ती फीड करवाया जाता है तो वह खाने को जल्दी-जल्दी निगलने लग जाता है। ऐसा करते समय कई बार उसे उल्टियां शुरू हो जाती है।

बच्चों की पोषण संबंधी जरूरतों का ख्याल रखने की जिम्मेदारी ज्यादातर मांए अपने पास ही रखती हैं। बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास उन्हें मिलने वाले पोषण पर निर्भर करता है। लेकिन कई बार मां अनजाने में बच्चे को ओवरफीड करवा देती हैं। जिससे उसे फायदे की जगह नुकसान उठाना पड़ता है। जब बच्चे को जबरदस्ती फीड करवाया जाता है तो वह खाने को जल्दी-जल्दी निगलने लग जाता है। ऐसा करते समय कई बार उसे उल्टियां शुरू हो जाती है।


जब बच्चे को जबरदस्ती खाने के लिए दिया जाता है तो इससे उनके पाचन तंत्र पर विपरीत असर पड़ सकता है। बच्चे जब जबरदस्ती खाना खाते हैं तो वह उसे चबाते नहीं है सीधा निगल लेते हैं। जिसकी वजह से पाचन तंत्र अच्छी तरह से काम नहीं कर पाता है। लगातार ऐसा करने से बच्चे को डाइजेशन संबंधी समस्या हो सकती है।जो बच्चे घर में जबरदस्ती खाना खाते हैं या उन्हें ओवर फीडिंग करवाया जाता है, उनमें मोटा होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है।  जरूरत से ज्यादा खाना बच्चे के शरीर में फैट के रूप में स्टोर होने लगता है। जिससे उनका वजन भी बढ़ने लगता है। बच्चे को जबरदस्ती खाना खिलाने से उसे गैस संबंधी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है।

क्या करें
कभी भी बच्चे को एक साथ बहुत अधिक खाना खाने के लिए ना दें। बल्कि उसे थोड़-थोड़ दें, ताकि उसकी बॉडी खाने को अच्छी तरह डाइजेस्ट कर सके।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सेफ होंगी गाड़ियां! केंद्र सरकार ने किए मोटर वाहन अधिनियम के तकनीकी मानकों में संशोधन, 2027 से अनिवार्य होगा 'एंटी-थेफ्ट इमोबिलाइज़र' सेफ होंगी गाड़ियां! केंद्र सरकार ने किए मोटर वाहन अधिनियम के तकनीकी मानकों में संशोधन, 2027 से अनिवार्य होगा 'एंटी-थेफ्ट इमोबिलाइज़र'
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वाहन सुरक्षा को लेकर नए तकनीकी मानक अधिसूचित किए हैं। इसके तहत 1 अक्टूबर...
181 राजस्थान संपर्क पोर्टल की हकीकत परखने आम नागरिक बने शासन सचिव ,मौके पर कराया शिकायतों का समाधान
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल! मनोज जरांगे ने 31 मिनट की ऑडियो क्लिप सुनाकर साजिश का लगाया आरोप
दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा बढ़ाने और रात 12:30 बजे तक मेट्रो चलाने की मांग, व्यापार महासंघ ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात
आमेर महल में फिर शुरू हुई विश्व प्रसिद्ध हाथी सवारी, पर्यटकों को मिलेगा शाही अंदाज का अनुभव
सीतापुरा की ज्वेलरी फैक्ट्री में आग: दम घुटने से दो कर्मचारियों की मौत, 5 कर्मचारी बेहोश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, हमले से पहले होटल में हथियारों की टेस्टिंग; 10 गिरफ्तार