फ्रेंच ओपन में दर्ज की 100वीं जीत, नूरी को हरा जोकोविच क्वार्टर फाइनल में

पेगुला हुईं उलटफेर का शिकार 

फ्रेंच ओपन में दर्ज की 100वीं जीत, नूरी को हरा जोकोविच क्वार्टर फाइनल में

टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए वर्ष के दूसरे ग्रैंडस्लैम फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

पेरिस। सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए वर्ष के दूसरे ग्रैंडस्लैम फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जोकोविच ने सोमवार को चौथे दौर में कैमरुन नूरी को हराया जो उनकी रोलां गैरों पर करियर की 100वीं जीत है। 25वें ग्रैंडस्लैम की तलाश में जुटे जोकोविच ने नूरी को 6-2, 6-3, 6-2 से हराया। 

नडाल की सूची में हुए शामिल :

जोकोविच अपने 24 ग्रैंडस्लैम खिताब में से तीन रोलां गैरों में जीत चुके हैं और उन्होंने क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने के दौरान एक भी सेट नहीं गंवाया। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उनका सामना तीसरे वरीय एलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा। जोकोविच स्पेन के राफेल नडाल के बाद फ्रेंच ओपन में 100वीं जीत दर्ज करने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। नडाल ने रोलां गैरों पर 112 मैच जीते हैं। 

अल्कराज भी अंतिम 8 में :

Read More आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस की रोमांचक जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया

गत चैंपियन कार्लोस अल्कराज ने पुरुष एकल के तीसरे दौर में बेन शेल्टन को शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि महिला वर्ग में एलिना स्वितोलिना ने पिछले साल की उपविजेता जैस्मिन पाओलिनी को पराजित किया। दूसरे वरीय और चार बार ग्रैंडस्लैम चैंपियन अल्कराज ने शेल्टन पर तीन घंटे 19 मिनट तक चले मुकाबले में 7-6 (8), 6-3, 4-6, 6-4 से जीत दर्ज की। अब क्वार्टर फाइनल में अल्काराज का सामना अमेरिका के 12वें नंबर के खिलाड़ी टॉमी पॉल से होगा।

Read More 483 में से 347 पद खाली : खेल परिषद की कोचिंग व्यवस्था राम भरोसे, कोचों की कमी से प्रशिक्षण प्रभावित

पेगुला हुईं उलटफेर का शिकार :

Read More आईपीएल-2026 : हैदराबाद ने रोका राजस्थान रॉयल्स का विजयी रथ, सनराइजर्स हैदराबाद 57 रन से जीती

महिलाओं के वर्ग में फ्रांस की गैर वरीय 21 साल की लुईस बोइसन ने अमेरिका की तीसरी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला को हराकर उलटफेर करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। बोइसन कभी भी फ्रेंच ओपन में नहीं खेली हैं और वाइल्ड कार्ड से प्रवेश करने वाली 361वीं रैंकिंग की इस खिलाड़ी ने पेगुला को 3-6, 6-4, 6-4 से हराकर उलटफेर किया। पेगुला पिछले साल यूएस ओपन की उपविजेता थीं। वहीं, 2023 यूएस ओपन चैंपियन गॉफ ने 20वीं रैंकिंग की इकेटरीना एलेक्सांद्रोवा को 6-0, 7-5 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल