34वीं सीनियर राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता : राजस्थान ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप, एसएससीबी दूसरे व एसएसबी तीसरे स्थान पर रही

विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए

34वीं सीनियर राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता : राजस्थान ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप, एसएससीबी दूसरे व एसएसबी तीसरे स्थान पर रही

राजस्थान टीम ने 34वीं सीनियर राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीत अपना परचम लहराया। 

जयपुर। मेजबान राजस्थान टीम ने पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में सम्पन्न 34वीं सीनियर राष्ट्रीय (पुरुष एवं महिला) वुशू प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीत अपना परचम लहराया। 

राजस्थान के खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण, 8 रजत, एवं 6 कांस्य पदक सहित कुलन 24 पदक जीत राष्ट्रीय स्तर पर पहली बार पहली बार ओवरऑल चैंपियनशिप (तालु व शवांसु) का खिताब अपने नाम किया। इससे पूर्व राजस्थान टीम उत्तराखंड (वर्ष 2024) में आयोजित 33 वीं सीनियर नेशनल में शवांसु में प्रथम स्थान पर रही थी। राजस्थान वुशू संघ के अध्यक्ष हीरानंद कटारिया ने बताया कि गत वर्ष की चैंपियन एसएससीबी (सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड) 8 स्वर्ण, 4 रजत व 4 कांस्य पदक सहित कुल 16 पदकों के साथ दूसरे व एसएसबी 7 स्वर्ण, 4 रजत व 6 कांस्य पदक सहित 17 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री प्रेम सिंह बैरवा व राहुल सिंघी को-फाउण्डर पूर्णिमा युनिवर्सिटी एवं विनोद सिंह शेखावत संरक्षक, राजस्थान वूशु संघ ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इससे पूर्व राजस्थान वूशु संघ के अध्यक्ष हीरानंद कटारिया ने सभी अतिथियों का साफा पहनाकर, बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। अंत में उन्होंने सभी आगंतुको एवं खिलाड़ियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।  

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल