7 साल बाद फिर जगी उम्मीद : महाराणा प्रताप और गुरु वशिष्ठ अवार्ड का ऐलान आज या कल, समारोह के लिए करना होगा और इंतजार, मंगलवार को ही बनीं दोनों पुरस्कारों की कमेटियां

दिन-भर चली मैराथन चयन बैठक

7 साल बाद फिर जगी उम्मीद : महाराणा प्रताप और गुरु वशिष्ठ अवार्ड का ऐलान आज या कल, समारोह के लिए करना होगा और इंतजार, मंगलवार को ही बनीं दोनों पुरस्कारों की कमेटियां

राजस्थान के खिलाड़ी और प्रशिक्षक लंबे इंतजार के बाद अब महाराणा प्रताप और गुरु वशिष्ठ अवार्ड की घोषणा सुनने को तैयार हैं।

जयपुर। राजस्थान के खिलाड़ी और प्रशिक्षक लंबे इंतजार के बाद अब महाराणा प्रताप और गुरु वशिष्ठ अवार्ड की घोषणा सुनने को तैयार हैं। सात साल से अटके इन दोनों प्रतिष्ठित पुरस्कारों की घोषणा संभवत: गुरुवार या शुक्रवार को की जा सकती है। राजस्थान खेल परिषद ने 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर पुरस्कार वितरण की संभावना जताई थी, लेकिन अब माना जा रहा है कि गुरुवार या शुक्रवार को सिर्फ पुरस्कार विजेताओं का ऐलान ही हो सकेगा। वास्तविक समारोह के लिए खिलाड़ियों और कोचों को अभी और इंतजार करना होगा।

481 दावेदारों में होगा चयन :

इस बार कुल 481 खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों ने आवेदन किया है। इनमें महाराणा प्रताप पुरस्कार के लिए 334 खिलाड़ी और गुरु वशिष्ठ अवार्ड के लिए 147 प्रशिक्षक दावेदार हैं।

चयन प्रक्रिया के लिए चली मैराथन बैठक :

Read More आईपीएल-2026 : जीत की पटरी पर लौटी हैदराबाद, कोलकाता की लगातार दूसरी हार, हेनरिक क्लासेन की फिफ्टी

मंगलवार को ही गठित चयन समितियों ने बुधवार को दिनभर चली मैराथन बैठक में दावेदारों की फाइलें खंगालीं। बैठक गुरुवार को भी जारी रहेगी। हालांकि खेल परिषद के स्तर पर दोनों पुरस्कारों के लिए बनी कमेटियों ने पुरस्कारों के लिए नम्बरिंग का काम पहले ही पूरा कर लिया था।

Read More फीफा विश्व रैंकिंग : 8 साल बाद फ्रांस फिर नंबर वन पर पहुंचा, वियतनाम ने मलेशिया पर 3-1 जीत के बाद 99वें स्थान पर लगाई छलांग 

अब एक साथ 70 को सम्मान :

Read More दिशा ने कैंडलविक को हराया : भावेश यादव ने खेली 106 रनों की शतकीय पारी, कैंडलविक के देवांग ने भी बनाए 121 रन

नियमों में बदलाव के बाद अब हर साल पांच खिलाड़ियों को महाराणा प्रताप और पांच प्रशिक्षकों को गुरु वशिष्ठ पुरस्कार दिए जाएंगे। 7 वर्ष के पुरस्कारों को अब एक साथ घोषित किया जाएगा। यानी कुल 35 खिलाड़ियों और 35 प्रशिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार राशि भी एक लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये की गई है।

यह बनीं चयन समितियां :

गुरु वशिष्ठ अवार्ड : अध्यक्ष- शासन सचिव (युवा मामले व खेल विभाग) नीरज कुमार पवन, सदस्य- उप शासन सचिव अनिता मीणा, अर्जुन अवार्डी गोपाल सैनी, द्रोणाचार्य अवार्डी सागरमल धायल, सदस्य सचिव- खेल परिषद सचिव राजेन्द्र सिंह सिसोदिया।

महाराणा प्रताप पुरस्कार : अध्यक्ष- खेल परिषद अध्यक्ष नीरज कुमार पवन, सदस्य- उप शासन सचिव अनिता मीणा, अर्जुन अवार्डी श्रीराम सिंह शेखावत, द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर सैनी, सदस्य सचिव- राजेन्द्र सिंह सिसोदिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग