ऑल इंडिया इंटर क्लब स्पोर्ट्स कार्निवल : जय क्लब ने बैडमिंटन, फील्ड क्लब ने टेबल टेनिस और पाली ने जीता पिकलबॉल टीम खिताब

रोहित साबू होंगे मुख्य अतिथि 

ऑल इंडिया इंटर क्लब स्पोर्ट्स कार्निवल : जय क्लब ने बैडमिंटन, फील्ड क्लब ने टेबल टेनिस और पाली ने जीता पिकलबॉल टीम खिताब

जयपुर में रामबाग गोल्फ क्लब की मेजबानी में हुए ऑल इंडिया इंटर क्लब स्पोर्ट्स कार्निवल में जय क्लब ने बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप जीती। फील्ड क्लब उदयपुर ने टेबल टेनिस टीम खिताब और निखिल ने 35+ एकल खिताब जीता। ध्रुवी नलवाया सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी बनीं। डिस्ट्रिक्ट क्लब पाली ने पिकलबॉल जीता, कपिल मूरजानी ने स्क्वैश खिताब जीता।

जयपुर। जय क्लब ने सार्दुल क्लब बीकानेर को हरा रामबाग गोल्फ क्लब की मेजबानी में आयोजित ऑल इंडिया इंटर क्लब स्पोर्ट्स कार्निवल की बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। फील्ड क्लब उदयपुर के निखिल ने 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग का एकल खिताब जीता। फील्ड क्लब उदयपुर की ध्रुवी नलवाया को महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया। टेबल टेनिस का टीम खिताब फील्ड क्लब उदयपुर की टीम ने जीता। फाइनल में उसने उम्मेद क्लब जोधपुर की बी टीम को 3-2 से पराजित किया। डिस्ट्रिक्ट क्लब पाली ने रामबाग गोल्फ क्लब जयपुर को हरा पिकलबॉल टीम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। स्क्वैश पुरुष वर्ग का खिताब उम्मेद क्लब जोधपुर के कपिल मूरजानी ने जीता। उन्होंने फाइनल में फील्ड क्लब उदयपुर के जयराज सिंह अरोड़ा को हराया। रामबाग गोल्फ क्लब के अंकुर शाह ने जयपुर क्लब के समवेग अरोड़ा को हरा 45+ तथा फील्ड क्लब के विनीत बाया ने उम्मेद क्लब के प्रवीण जैन को हरा 55+ वर्ग का खिताब अपने नाम किया।

रोहित साबू होंगे मुख्य अतिथि :

रामबाग गोल्फ क्लब के कोषाध्यक्ष गिरिराज अग्रवाल के अनुसार समापन समारोह में एनबीसी के रोहित साबू मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर रामबाग गोल्फ क्लब के पदाधिकारी व अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहेंगे।

 

Read More आईपीएल-2026 : राजस्थान रॉयल्स की आसान जीत, धोनी के बिना उतरी चेन्नई को 8 विकेट से हराया 

Post Comment

Comment List

Latest News

‘राजा शिवाजी’ का फस्र्ट लुक टीजर रिलीज : ऐतिहासिक गाथा को भव्य सिनेमाई अंदाज में पेश करेगी फिल्म, जानें रिलीज डेट  ‘राजा शिवाजी’ का फस्र्ट लुक टीजर रिलीज : ऐतिहासिक गाथा को भव्य सिनेमाई अंदाज में पेश करेगी फिल्म, जानें रिलीज डेट 
‘राजा शिवाजी’ का टीजर रिलीज, उत्साह बढ़ा। रितेश विलासराव देशमुख निर्देशित फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत पर आधारित। भव्य...
ईरान युद्ध जल्द समाप्त होने की उम्मीद में शेयर बाजार में तेजी : सेंसेक्स 1,900 अंक उछला, निफ्टी भी चढ़ा
अमेरिका में एफ-35 लड़ाकू विमान क्रैश : आबादी पर कोई असर नहीं, पायलट सुरक्षित
आरएएस भर्ती 2024 : 9वें चरण के साक्षात्कार आज से शुरू, 1 से 17 अप्रैल तक आयोजित
वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी-भरकम बढ़ोतरी : कंपनियों ने बढ़ाएं 195 रुपए, अब 2,031 का मिलेगा
आठ साल के भरोसे का काटा गला : डॉक्टर के घर 50 लाख की चोरी, नौकर-नौकरानी गिरफ्तार ; 33 लाख रुपए बरामद
आईएफएल : स्थिति मजबूत करने उतरेगी आरयूएफसी, चौथे घरेलू मुकाबले में चानमारी से मुकाबला