ऑस्ट्रेलिया की 174 रनों से शर्मनाक हार, श्रीलंका ने सीरीज जीती

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही

ऑस्ट्रेलिया की 174 रनों से शर्मनाक हार, श्रीलंका ने सीरीज जीती

श्रीलंका ने दो मैचों की एकदिवसीय सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली हैं।

कोलंबो। कुसल मेंडिस (101) की शतकीय, कप्तान चरित असलंका (नाबाद 78) और निशान मदुश्का (51) की अर्धशतकीय पारियों के बाद दुनित वेल्लालगे (4 विकेट) तथा असिता फर्नांडो, और वानिंदु हसरंगा (तीन-तीन विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका ने शुक्रवार को दूसरे एकदिवसीय मैच ऑस्ट्रेलिया को रिकॉर्ड 174 रनों से हरा दिया। इसी के साथ श्रीलंका ने दो मैचों की एकदिवसीय सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली हैं। 

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही :

282 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 33 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गवां दिये। मैथ्यू शॉर्ट (2), जेक फ्रेजर-मक्गर्क (9) और ट्रैविस हेड (18) रन बनाकर आउट हुये। तीनों ही बल्लेबाजों को असिता फर्नांडो ने आउट किया। इसके बाद कप्तान स्टीव स्मिथ और जॉश इंग्लिस ने पारी को संभलाने का प्रयास किया। 15वें ओवर में दुनित वेल्लालगे ने जॉश इंग्लिस (22) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। 

 एशिया का न्यूनतम स्कोर :

Read More टी-20 विश्व कप : भारत के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला, सुपर-8 में जिम्बाब्वे से होगी टक्कर

इसके बाद श्रीलंकाई गेंदबाजी आक्रमण के आगे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिक सके। ऐरन हार्डी (0), ग्लेन मैक्सवेल (1), शॉन ऐबट (2) और बेन ड्वारश्विस (9) रन बनाकर आउट हुये। ऑस्ट्रेलिया का 10वां विकेट ऐडम जम्पा (8) रन के रूप में गिरा। उन्हें वेल्लालगे ने बोल्ड आउट किया। श्रीलंकाई गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 24.2  ओवर में  107 रन पर समेटकर मुकाबला  174 रनों से जीत लिया।  यह एशिया में ऑस्ट्रेलिया का न्यूनतमम एकदिवसीय स्कोर है। श्रीलंका की ओर से दुनित वेल्लालगे ने चार विकेट लिए।

Read More टी-20 विश्वकप : वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हरा दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचा, एडन मारक्रम बने प्लेयर ऑफ द मैच

मेंडिस और मदुश्का ने जोड़े 98 रन :

Read More रणजी फाइनल : कश्मीर का पहली बार चैंपियन बनना पक्का, आकिब का पंजा, कर्नाटक पारी 293 पर ढेर

इससे पहले आज यहां आर. प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने छठे ही ओवर में 15 के स्कोर पर सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका (छह) का विकेट गवां दिया। उन्हें ऐरन हार्डी ने बोल्ड आउट किया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कुसल मेंडिस ने निशान मदुश्का के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी हुई। 25वें ओवर में बेन ड्वारश्विस ने निशान मदुश्का (51) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद ऐडम जम्पा ने कुसल मेंडिस को मैथ्यू शॉर्ट के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया। कुसल मेंडिस ने 115 गेंदों में 15 चौके लगाते हुए (101) रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।  कप्तान चरित असलंका और जनित लियानगे ने आखिरी ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका के लिए 281 के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा दिया। चरित असलंका ने 65 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के लगाते हुए (नाबाद 78) रनों की पारी खेली।  ऑस्ट्रेलिया के लिए बेन ड्वारश्विस, ऐरन हार्डी, शॉन एबॉट और ऐडम जम्पा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।  

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिकी सीनेट में वॉर पावर्स प्रस्ताव खारिज, ईरान को लेकर सैन्य कार्रवाई पर राष्ट्रपति की शक्ति बरकरार, युद्ध रोकने वाला बिल नामंजूर अमेरिकी सीनेट में वॉर पावर्स प्रस्ताव खारिज, ईरान को लेकर सैन्य कार्रवाई पर राष्ट्रपति की शक्ति बरकरार, युद्ध रोकने वाला बिल नामंजूर
अमेरिकी सीनेट में राष्ट्रपति की सैन्य शक्तियों को सीमित करने वाला वॉर पावर्स रेजोल्यूशन 47-53 के अंतर से गिर गया...
औद्योगिक इकाइयों में प्रदूषण की जांच को लेकर विधायक ​गीता बरबड़ ने बोला राज्य सरकार पर हमला, कहा-घोड़ावत में संचालित औद्योगिक इकाई द्वारा हो रहा सबसे ज्यादा प्रदूषण
फर्जी फर्में बना बैंक से लिया लोन : 7 साल की कैद, जांच अधिकारियों पर भी कार्रवाई के आदेश
बिलाड़ा में जूलीफ़्लोरा हटाने की कार्यवाही जल्द करेगी सरकार: 25000 नए पौधों का रोपण, अवैध खनन और अतिक्रमण की जहां जहा शिकायत प्राप्त हुई वहां कार्रवाई हुई
अनहोनी : अलग-अलग हादसों में 3 लोगों की मौत, 2 अन्य घायल
मध्य प्रदेश में पुरानी रंजिश पर विवाद : युवक पर धारदार हथियार से हमला, घायल की हालत खतरे से बाहर
ईरान के हवाई क्षेत्र पर जल्द होगा अमेरिका का दबदबा : सैनिकों को तैनात करने की अभी कोई योजना नहीं,  कैरोलिन लेविट ने कहा- अंदर तक हमला शुरू करेगी सेना