महिला प्रीमियर लीग का रंगारंग आगाज : हरनाज-जैकलीन और हनी सिंह ने बांधा समां, प्रदर्शन से बढ़ाया पारा

45 मिनट तक चला उद्घाटन समारोह 

महिला प्रीमियर लीग का रंगारंग आगाज : हरनाज-जैकलीन और हनी सिंह ने बांधा समां, प्रदर्शन से बढ़ाया पारा

नवी मुंबई में महिला प्रीमियर लीग 2026 का उद्घाटन रंगारंग समारोह के साथ हुआ। पहले मैच से पूर्व हरनाज संधू, जैकलीन फर्नांडीज और रैपर हनी सिंह ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। करीब 45 मिनट चले कार्यक्रम के बाद आरसीबी ने टॉस जीतकर गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया।

नवी मुंबई। महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 सीजन का रंगारंग आगाज हो गया है। नवी मुंबई में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच पहले मैच से ठीक पहले उद्घाटन समारोह हुआ जिसमें मशहूर अभिनेत्री और 2021 की मिस यूनिवर्स हरनाज संधू परफॉर्म, बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और प्रसिद्ध रैपर हनी सिंह ने अपने प्रदर्शन से समां बांधा।

45 मिनट तक चला उद्घाटन समारोह :

उद्घाटन समारोह शुरू होने से पहले टॉस हुआ। डब्ल्यूपीएल 2026 के पहले मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर गत विजेता मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टॉस के बाद रंगारंग कार्यक्रम शुरू हुआ जिसमें सबसे पहले हरनाज संधू आई। इसके बाद जैकलीन ने अपने प्रदर्शन से सभी को मोहित किया। अंत में हनी सिंह ने अपनी धुन पर खिलाड़ियों के साथ ही दर्शकों को भी जमकर नचाया। उद्घाटन समारोह करीब 45 मिनट तक चला।

डगआउट से सीधे मंच तक पहुंचे हनी सिंह :

Read More अंडर-19 पुरुष वर्ल्ड कप : इंग्लैंड ने जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराया, लगातार दूसरी जीत की हासिल 

हरनाज और जैकलीन के परफॉर्म करने के बाद हनी सिंह आए। उनके नाम की घोषणा होने के साथ ही दर्शक खुशी से झूम उठे। हनी सिंह डगआउट से परफॉर्म करते हुए मंच तक आए। हनी सिंह ने अपने सॉन्ग बिलेनियर से शुरूआत की। इस दौरान उनके अगल-बगल हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना बैठी थीं। हनी ने सुन रजा मंद है, ब्लू आईज, लुंगी डांस और पार्टी ऑल नाइट जैसे गानों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हनी सिंह जब परफॉर्म कर रहे थे तब कई खिलाड़ी उनके गाने गुनगुनाते नजर आईं। 

Read More राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शिवानी उइके का बीएसएफ में चयन, परिवार में जश्न का माहौल

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत