Diamond League : नीरज ने 89.49 के रिकार्ड थ्रो के साथ के फाइनल में किया क्वालिफाई

Diamond League : नीरज ने 89.49 के रिकार्ड थ्रो के साथ के फाइनल में किया क्वालिफाई

पेरिस ओलंपिक के रजत पदक विजेता भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग में अपना सर्वश्रेष्ठ 89.49 थ्रो कर दूसरे के साथ फाइनल के लिये क्वालिफाई कर लिया है।

लुसाने। पेरिस ओलंपिक के रजत पदक विजेता भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग में अपना सर्वश्रेष्ठ 89.49 थ्रो कर दूसरे के साथ फाइनल के लिये क्वालिफाई कर लिया है।

स्विट्जरलैंड में लुसाने में शुक्रवार को डायमंड लीग 2024 की स्पर्धा में नीरज ने अपने अंतिम प्रयास में इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ 89.49 मीटर का थ्रो किया।

नीरज ने डायमंड लीग मीङ्क्षटग सीरीज टेबल में शीर्ष छह में स्थान बनाते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। नीरज ने इस थ्रो के साथ स्वयं के पेरिस ओङ्क्षलपिक में फेंके 89.45 मीटर के थ्रो के रिकार्ड को तोड़ा।

भारतीय एथलीट का पहला थ्रो 82.10 मीटर, दूसरा 83.21 मीटर, तीसरा 83.31 मीटर, चौथा 82.34 मीटर, पांचवे थ्रो में  85.58 मीटर भाला फेंका। इसके बाद अपने आखिरी थ्रो में नीरज शानदार प्रदर्शन करते हुए 89.49 मीटर पहुंचे।

Read More बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप : आयुष शेट्टी का धमाकेदार आगाज, वर्ल्ड नंबर-7 फेंग को सीधे गेम में हराया

ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने 90.61 मीटर थ्रो कर पहले स्थान पर रहे। डायमंड लीग का फाइनल मुकाबला अगले महीने होगा।

Read More आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस की रोमांचक जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ