ओलंपियन दिलीप टिर्की बने हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष

आरती सिंह को संयुक्त सचिव पद पर चुना गया

ओलंपियन दिलीप टिर्की बने हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष

झारखंड और उत्तर प्रदेश हॉकी फेडरेशन के अध्यक्षों ने भी अपना नाम हॉकी इंडिया अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए दाखिल किया था, लेकिन बाद में दोनों ने अपना नाम वापस ले लिया।

दिल्ली। दिलीप टिर्की हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष बन गए हैं। टिर्की पहले से ही अध्यक्ष पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। शुरुआत में झारखंड और उत्तर प्रदेश हॉकी फेडरेशन के अध्यक्षों ने भी अपना नाम हॉकी इंडिया अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए दाखिल किया था, लेकिन बाद में दोनों ने अपना नाम वापस ले लिया। हॉकी राजस्थान के अध्यक्ष अरुण सारस्वत को निर्विरोध कार्यकारिणी सदस्य के पद पर चुना गया है, वहीं राजस्थान की आरती सिंह को संयुक्त सचिव पद पर चुना गया है। हॉकी इंडिया के चुनाव एक अक्टूबर को होने थे लेकिन नतीजों का एलान ही कर दिया गया सभी पदों के लिए एक-एक नामांकन ही भरा गया। ऐसे में फेडरेशन के कानून के अनुसार मौजूदा उम्मीदवारों को विजेता घोषित किया गया। हॉकी उत्तरप्रदेश के अध्यक्ष राकेश कटयाल और हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था लेकिन शुक्रवार को दोनों ने अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद टिर्की को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। भोला नाथ प्रधान सचिव के पद पर चुने गए।

अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन ने दी चुनाव को मान्यता

अंतरराष्ट्रिय हॉकी फेडरेशन ने टिर्की और उनकी टीम के चुनाव को मान्यता दे दी है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन ने अपने पत्र में कहा है कि  हमें यह देखकर खुशी हो रही है कि हॉकी इंडिया के कार्यकारी बोर्ड के चुनाव हो गए हैं, जैसा कि हॉकी इंडिया की वेबसाइट पर बताया गया है । यह खुशी की बात है कि सभी पदों के लिए चुनाव सर्वसम्मति से किया गया था।

Post Comment

Comment List

Latest News

पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़ पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़
ब्राजील के गुआइबा शहर में सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान लगभग...
नेशनल हेराल्ड मामला: अदालत ने गांधी परिवार को एफआईआर की कॉपी देने से किया इनकार
UNSC में भारत की पाकिस्तान का दो टूक, कहा-जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न हिस्सा थे और रहेंगे…’ सिंधु जल संधि और इमरान खान को लेकर बोला तीखा हमला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इथियोपिया के आधिकारिक दौरे पर, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
सोनिया गांधी ने उठाया संसद में महिला कर्मियों का मुद्दा, मानदेय बढाने और सामाजिक सुरक्षा की मांग की
ग्लोबल वायदा बाजार की नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव
विपक्ष के विरोध के बीच "बीमा विधि संशोधन विधेयक-2025" लोकसभा में पेश