भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच गांधी-मंडेला सीरीज, कोलकाता टेस्ट में रेड्डी की जगह ध्रुव जुरेल को मौका देने के संकेत

5 मैचों की होगी टी-20 सीरीज 

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच गांधी-मंडेला सीरीज, कोलकाता टेस्ट में रेड्डी की जगह ध्रुव जुरेल को मौका देने के संकेत

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की सीरीज कोलकाता के ईडन गार्डंस में शुरू होगी। पहला टेस्ट गांधी-मंडेला ट्रॉफी का हिस्सा होगा। असिस्टेंट कोच रेयान टेन डेशकाटे ने पुष्टि की कि विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल पहले टेस्ट में खेलेंगे। वनडे सीरीज 30 नवंबर से और टी-20 सीरीज 9 दिसंबर से शुरू होगी।

नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट, तीन एकदिवसीय और पांच टी-20 मैचों की सीरीज शुरु होने जा रही है और इसका पहला टेस्ट शुक्रवार से कोलकाता के इडेन गार्डंस स्टेडियम में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर एकदिवसीय सीरीज में प्रदर्शन के बाद टी-20 सीरीज जीतकर भारतीय टीम उत्साहित है। इससे पहले पिछले महीने भारत ने घरेलु मैदान पर वेस्टइंडीज को एकतरफा मुकाबले में हराया था। बीसीसीआई के तय कार्यक्रम के अनुसार भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। गांधी-मंडेला ट्रॉफी का पहला मैच 14 नवंबर से कोलकाता के इडेन गार्डंस स्टेडियम में शुरू होगा। दूसरा टेस्ट मैच 22 नवंबर से गुवाहाटी के बरसापाड़ा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच रेयान टेन डेशकाटे ने बुधवार को कहा कि विकेट कीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल पहले टेस्ट मैच में खेलेंगे। वहीं ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी के बाहर बैठने की संभावना है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 14 नवंबर से कोलकाता में खेला जाएगा। रेयान ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमें टीम कॉम्बिनेशन को लेकर अब काफी हद तक क्लियर है।

पिछले छह महीनों में ध्रुव ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है। खासकर पिछले हफ्ते बेंगलुरु में दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ दो शतक लगाकर वे निश्चित रूप से इस हफ्ते खेलेंगे। ध्रुव जुरेल अच्छी फॉर्म में हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ 2 शतकों के सहारे 259 रन बनाए। वे सीरीज के टॉप स्कोरर हैं। इससे पहले उन्होंने अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के पहले मैच में शतक लगाया था। जुरेल ने 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से टेस्ट डेब्यू किया। तीसरे टेस्ट में नंबर 8 पर आकर उन्होंने 46 रन की पारी खेली, जो टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई। उन्होंने भारत के लिए अब तक 7 टेस्ट मैचों में 430 रन बनाए हैं।

30 नवम्बर से होगी वनडे सीरीज :

Read More चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने बरकरार रखी ओवरऑल चैंपियनशिप, ओलंपियन तैराक श्रीहरि नटराज बने केआईयूजी के सबसे सफल एथलीट

दोनों टीमों के बीच 30 नवंबर से एकदिवसीय सीरीज शुरु होगी। एकदिवीसय सीरीज का पहला मैच रांची में होगा। दूसरा एकदिवसीय मुकाबला तीन दिसंबर को रायपुर तथा तीसरा और आखिरी एकदिवसीय मैच छह दिसंबर को विशाखापत्तनम में होगा।

Read More खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स : प्रथमेश फुगे ने तीरंदाजी में जीते दो स्वर्ण पदक, मानसिक मजबूती की मिसाल है केबल ऑपरेटर के बेटे की सफलता की कहानी

5 मैचों की होगी टी-20 सीरीज :

Read More खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स : एथलेटिक्स में रिकॉर्ड टूटने का सिलसिला जारी, शिंटोमोन और सान्या ने नए मीट रिकॉर्ड के साथ जीते गोल्ड

अगले वर्ष होने वाले टी-20 विश्वकप कप से पहले दोनों के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 मैच नौ दिसंबर को कटक खेला जाएगा।

दूसरा मैच 11 दिसंबर को चंडीगढ़, तीसरा 14 दिसंबर को धर्मशाला, चौथा 17 दिसंबर को लखनऊ और पांचवां मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद में होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा
लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भाषण से जुड़ी टिप्पणियों पर हंगामा हो गया। उन्होंने...
जेल में बंदियों ने प्रवासी राजस्थानी दिवस पर बनाई अद्भुत सैंड आर्ट, संस्कृति और गौरव का अनूठा प्रदर्शन
कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत : रैपीडो से कमरे पर लौट रहा था युवक, चार वाहन पुलिस कस्टडी में 
“फिक्की फ्लो जयपुर में शोभा डे की प्रेरक शाम — ‘एम्ब्रेसिंग द सेंसुअल सेल्फ’ ने जगाया आत्म-अभिव्यक्ति और नारीत्व का नया दृष्टिकोण”
7 डिजिट गड़बड़झाले पर सख्त परिवहन मुख्यालय: 20 दिसंबर तक अनिवार्य एफआईआर, दोषी कार्मिकों पर होगी कड़ी कार्रवाई
गड़बड़ी पाये जाने पर एयरलाइंस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी: नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू
मोबाइल व नकदी लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, बाइक समेत दो मोबाइल बरामद