34वीं सीनियर नेशनल वुशू प्रतियोगिता, राजस्थान के लिए गुरप्रीत ने जीता रजत पदक

स्वर्ण पदक मणिपुर के भूमेश्वर मीताई ने जीता

34वीं सीनियर नेशनल वुशू प्रतियोगिता, राजस्थान के लिए गुरप्रीत ने जीता रजत पदक

गुरप्रीत सिंह ने पूर्णिमा यूनिवर्सिटी मे आयोजित 34वीं सीनियर राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता के दूसरे दिन राजस्थान के पहला पदक जीता।

जयपुर। गुरप्रीत सिंह ने भारतीय वुशू संघ व राजस्थान वुशू संघ के तत्वावधान में पूर्णिमा यूनिवर्सिटी मे आयोजित 34वीं सीनियर राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला) के दूसरे दिन राजस्थान के पहला पदक जीता। गुरप्रीत सिंह ने पुरुष वर्ग में ताउलू की ताईची जियान स्पर्धा का रजत पदक जीता। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक मणिपुर के भूमेश्वर मीताई ने जीता, जबकि सीआरपीएफ के जेय ने कांस्य पदक जीता। वही महिला वर्ग की कुआर स्पर्धा का खिताब ओलिका (मणिपुर) ने जीता। साई की कोरोलिना ने रजत व मणिपुर की ही जोना प्रिन्सी ने कांस्य पदक अपनी झोली में समेटा। इस स्पर्धा  के पुरुष वर्ग में साई के नगम्बा विजेता रहे। मणिपुर के मोनिश ने रजत व भूमेश्वर मीताई ने कांस्य पदक जीता। 

राजस्थान वुशू संघ के अध्यक्ष हीरानंद कटारिया के अनुसार शान्शु के पुरुष और महिला वर्ग के परिणाम इस प्रकार रहे -

  • 48 किलो (पुरुष वर्ग) में राजस्थान के अंकित ने चंडीगढ के यश को,  राजस्थान के मुकुंद ने एसएसबी के थॉकचोम सुरेंद्र सिंह को, हरियाणा के साहील ने एमपी के अंकित कुमार सैन को हराया। 52 किलो में महाराष्ट्र के प्रफुल्ल ने मणिपुर के नानाओ सिंह को,  इंडिया पुलिस के अभीजीत ने असम के मार्तिन्जय को, मेघालय के लैमफंग ने तेलंगाना के जदेव एवं कर्नाटक के हुशान्त ने कैरल के अक्षय को हराया।
  • 56 किलो में हरियाणा के मनीष ने उतराखंड के सागीर हुसैन को, एएससीबी के चंदरा सिंह ने आईटीबीपी के सुनील सिंह को, एसएससीबी के सुनील सिंह ने सीआरपीएफ के सलीम केंडे सिंह को एवं चंडीगढ के ऋतिक चंद्रा ने गोवा के गुलाम मसुद को हराया। 
  • 60 किलो में हरियाणा के चिराग ने सीआरपीएफ के ललित को, बंगाल के प्रेम ने जम्मू-कश्मीर के मो. सलीम को, एसएसबी के नरेश ने यूपी के क्रिश को एवं एएससीबी के थांगजाम ने साई नरेश को हराया। 
  • 45 किलो (महिला वर्ग) में राजस्थान की रिंकू ने बीएसएफ की वैष्णवी को, राजस्थान की किरण पारीक ने एसएसबी की ट्व्किंल को, साई की प्रिया कुमारी ने बिहार की वैष्णवी को, सीआरपीएफ की अंशु कुमारी ने एमपी की सुहानी को हराया।
  • 52 किला वर्ग में राजस्थान की अंजलि ने झारखंड की पल्लवी को, राजस्थान की मेघा जोशी ने ऑल इंडिया पुलिस की छवि को, एमपी की आशा ने उत्तराखंड की मंयाका को हराया। 
  • हीरानंद कटारिया ने दूसरे दिन के अतिथि हरीश यादव एवं राजकुमार शर्मा  साफा पहनाकर व बूके भेट कर स्वागत किया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजापार्क में श्री साईं बाबा के 20वें वार्षिकोत्सव पर श्रीमद भागवत कथा में 'नंदोत्सव' धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने...
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं
जयपुर मंडल में सिग्नल विभाग की कार्यप्रणाली होगी डिजिटल, कर्मचारियों को मिले 100 हैंड-हेल्ड टैबलेट
कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग, 88 डॉलर प्रति बैरल से नीचे फिसली, जानें क्या है कारण ?
ईरान का दुबई पर नया हमला: यूएई पर अब तक 1,475 ड्रोन एवं 270 मिसाइल हमले