ICC T-20 World Cup : भारतीय टीम ने न्यूयॉर्क में शुरू किया अभ्यास

9 जून को पाकिस्तान से है मुकाबला

ICC T-20 World Cup : भारतीय टीम ने न्यूयॉर्क में शुरू किया अभ्यास
अमेरिका और वेस्टइंडीज की सह मेजबानी में चार जून से शुरु होने वाले टी-20 विश्वकप के लिए न्यूयॉर्क पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम के अधिकतर खिलाड़ियों ने अभ्यास सत्र में भाग लिया।

न्यूयॉर्क। अमेरिका और वेस्टइंडीज की सह मेजबानी में चार जून से शुरु होने वाले टी-20 विश्वकप के लिए न्यूयॉर्क पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम के अधिकतर खिलाड़ियों ने अभ्यास सत्र में भाग लिया। हालांकि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अभी तक टीम से नहीं जुड़े हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मुकाबलों में खेलने के कारण भारतीय टीम टुकड़ों में न्यूयॉर्क पहुंची है। खिलाड़ियों ने वॉर्मअप किया, दौड़ लगाई, कुछ हल्की स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग का काम किया और फिर फुटबॉल से थोड़ा अभ्यास किया।

टीम के स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई ने अभ्यास सेशन पर कहा कि ये खिलाड़ी ढाई महीने तक राष्ट्रीय टीम से दूर रहे हैं। सबको साथ लाकर पता किया जा रहा है कि वे कहां खड़े हैं और विश्व कप से पहले क्या किया जाना चाहिए यही लक्ष्य है। लक्ष्य यही है कि मैदान पर 45 मिनट से एक घंटा बिताया जाए ताकि आगे बढ़ा जा सके।

उन्होंने कहा कि हम उन्हें चलते देखना चाहते हैं। हम उन्हें दौड़ते देखना चाहते हैं ताकि हर व्यक्ति के लिए पहले मैच से पहले पर्याप्त काम किया जा सके।

Read More रशीद और प्रियांशु के तूफान में उड़ी कोडाई क्रिकेट एकेडमी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में उन्होंने कहा कि अपनी रूटीन में आसानी से ढल रहे हैं और हम केवल यह करना चाह रहे थे कि खिलाड़ी टाइम जोन के आदी हो जाएं।

Read More भारत 12 साल बाद इंग्लैंड से टी-20 सीरीज हारा, हैरी ब्रूक-फिल साल्ट के दम पर मेजबान टीम 9 विकेट से जीती

जसप्रीत बुमराह ने कहा कि हमने अभी क्रिकेट नहीं खेला है। हम यहां टीम के साथ गतिविधि के लिए आए थे। उम्मीद है कि यह अच्छा होगा। मौसम काफी अच्छा है।

Read More गर्मी की छुट्‌टी के बाद फिर शुरू हुई पढ़ाई, लेकिन नहीं खुलीं खेल परिषद की एकेडमियां

 भारत को विश्व कप में पहला मैच पांच जून को आयरलैंड के साथ खेलना है और उसके बाद नौ जून को उनका मुकाबला पाकिस्तान से होगा। 12 जून को अमेरिका और 15 जून को कनाडा के साथ खेलेंगे। पहले तीन मैच न्यूयॉर्क और अंतिम फ्लोरिडा में खेला जायेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40% बढ़ोतरी पर क्रेडाई का विरोध, कहा- रियल एस्टेट और आमजन दोनों होंगे प्रभावित डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40% बढ़ोतरी पर क्रेडाई का विरोध, कहा- रियल एस्टेट और आमजन दोनों होंगे प्रभावित
क्रेडाई राजस्थान ने डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40 प्रतिशत तक वृद्धि का विरोध करते हुए रियल एस्टेट, आमजन और राज्य...
प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक न्यूजीलैंड यात्रा: ऑकलैंड में भारतीय समुदाय और द्विपक्षीय संबंधों पर रहेगा फोकस, पीएम लक्सन के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
E20 पेट्रोल सस्ता क्यों नहीं? केंद्र ने बताया- तेल आयात घटाना और किसानों को फायदा
ब्लॉक कार्य स्थगित होने से जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा रीस्टोर, रेलवे ने जारी किए निर्देश
एथनॉल मिश्रण नीति के खिलाफ युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, सरकार पर उपभोक्ताओं को गुमराह करने का आरोप
योगी का अखिलेश पर हमला: सपा सरकार में "जय श्रीराम" का नारा लगाने वालों को भेजा जाता था जेल, 17 परियोजनाओं का किया लोकार्पण 
साइबर अपराधियों के खिलाफ जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 215 मोबाइल बरामद और पांच आरोपी गिरफ्तार