आईपीएल में आज डबल हेडर : टेबल टॉपर गुजरात और सबसे नीचे चेन्नई में होगा दिन का पहला मैच, गिल-सुदर्शन की जोड़ी रच सकती है इतिहास

सीएसके के खिलाफ ओपनिंग जोड़ी ने बनाए थे 210 रन

आईपीएल में आज डबल हेडर : टेबल टॉपर गुजरात और सबसे नीचे चेन्नई में होगा दिन का पहला मैच, गिल-सुदर्शन की जोड़ी रच सकती है इतिहास

इसमें पहला मैच टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस और सबसे नीचे मौजूद चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है

अहमदाबाद। आईपीएल-2025 में 25 मई को सीजन का अंतिम डबल हेडर खेला जाना है। इसमें पहला मैच टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस और सबसे नीचे मौजूद चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है। इस मैच में गुजरात टाइटंस के पास टॉप-2 में अपनी जगह पक्की करने का अच्छा मौका होगा। यदि गुजरात ने जीत हासिल की तो उन्हें टॉप-2 से कोई नहीं हटा सकेगा। दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स के पास खुद को अंतिम स्थान पर सीजन समाप्त करने से बचाने का मौका होगा। 

शुभमन गिल और साई सुदर्शन आईपीएल-2025 की सबसे कामयाब ओपनिंग जोड़ी के रूप में सामने आए हैं। दोनों ने मिलकर 13 पारियों में 885 रन बनाए हैं, जिसमें इनका औसत 73.8 और स्ट्राइक रेट 160 का रहा है। इस जोड़ी ने चार अर्धशतकीय और तीन शतकीय साझेदारियां की हैं। वे अब केवल 54 रन दूर हैं आईपीएल-इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली जोड़ी बनने से। इससे पहले विराट कोहली और फाफ डू प्लेसी ने 2023 में, जबकि कोहली और एबी डिविलियर्स ने 2016 में 939 रनों की साझेदारी की थी।

सीएसके के खिलाफ ओपनिंग जोड़ी ने बनाए थे 210 रन
आईपीएल-2024 में जब गिल और सुदर्शन की जोड़ी का सामना सीएसके से हुआ था, तब दोनों ने मिलकर 210 रनों की जबरदस्त साझेदारी की थी, जिसमें दोनों ने शतक भी लगाए थे। वहीं इस सीजन यानी 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी इन्होंने 205 रनों की बड़ी साझेदारी की है।

गुजरात को होगी कृष्णा से वापसी की उम्मीद
गुजरात को अपने प्रमुख तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा से प्लेआॅफ से पहले वापसी की सख्त जरूरत है। पिछले तीन मुकाबलों में प्रसिद्ध का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा है, जहां उन्होंने 10.1 की इकॉनमी रेट से रन लुटाए हैं और सिर्फ़ दो विकेट हासिल किए हैं, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 36 का रहा। इससे पहले सीजन की पहली 10 पारियों में उन्होंने 7.5 की इकॉनमी और 12.3 की स्ट्राइक रेट के साथ 19 विकेट झटके थे। भले ही हालिया फॉर्म में गिरावट आई है, लेकिन फिर भी कृष्णा इस सीजन 20 ओवर से अधिक फेंकने वाले गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह के बाद दूसरे सबसे किफायती पेसर हैं।  गुजरात को उम्मीद है कि वे जल्दी ही सीजन के शुरूआती फॉर्म में लौटेंगे।

Read More आईपीएल-2026 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिल्टस को 9 विकेट से हराया, जॉश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने बरपाया कहर

सीएसके के लिए हो सकता है सबसे खराब सीज
सीएसके के लिए ये अब तक का सबसे खराब सीजन साबित हो सकता है। टीम ने अब तक केवल तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की है और उनके पास केवल एक ही मैच बचा है, जो अहमदाबाद में खेला जाएगा। अगर सीएसके यह आखिरी मैच जीत भी जाती है, तो भी उन्हें पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रहने से बचने के लिए बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। आईपीएल इतिहास में सीएसके कभी भी आखिरी स्थान पर नहीं रही है, लेकिन इस बार यह खतरा मंडरा रहा है। अगर वे यह मैच हारते हैं या मामूली अंतर से जीतते हैं, तो उन्हें तालिका में सबसे नीचे रहना पड़ सकता है।

Read More आईपीएल-2026 : राजस्थान रॉयल्स ने रोका पंजाब किंग्स का विजय रथ, फरेरा-दुबे की साझेदारी प्रभसिमरन और स्टॉयनिस के अर्द्धशतकों पर भारी पड़ी 

नूर ने बिखेरी है लगातार अपनी चमक
नूर अहमद ने इस सीजन सीएसके के लिए न केवल सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज की भूमिका निभाई है, बल्कि पूरे टूनार्मेंट के बेहतरीन स्पिनर्स में अपना नाम दर्ज करवाया है। हालांकि उनका प्रदर्शन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहा है। कभी एक मैच में उन्होंने कई विकेट चटका दिए, तो कभी खाली हाथ लौटे। रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी स्पिनर्स इस सीजन विकेट लेने में निरंतरता नहीं दिखा सके, जिसकी भरपाई नूर ने की है। नूर ने 13 पारियों में 21 विकेट झटके हैं।

Read More राजस्थान लीग सीनियर मेन्स ए-डिवीजन : जिंक फुटबॉल एकेडमी ने लगातार दूसरी बार जीता खिताब, पूरे सीजन में जीते 12 में से 10 मुकाबले

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण