भारत को पहली पारी में 30 रनों की बढ़त, दक्षिण अफ्रीका संकट में

विकेटों के पतझड़ के बीच टीम इंडिया को मिली जीत की सुगंध

भारत को पहली पारी में 30 रनों की बढ़त,  दक्षिण अफ्रीका संकट में

पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में 93/7 पर रोककर मजबूत बढ़त बना ली। जडेजा ने 4 और कुलदीप ने 2 विकेट झटके। भारत को पहली पारी में 30 रन की बढ़त मिली। दक्षिण अफ्रीका सिर्फ 63 रन आगे है।

कोलकाता। रवींद्र जडेजा (चार विकेट) और कुलदीप यादव (दो विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारत ने पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के दूसरी पारी में 93 पर सात विकेट झटक कर मैच में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। दक्षिण अफ्रीका अभी 63 रनों से आगे है और उसके तीन विकेट बाकी हैं। भारत को पहली पारी में 30 रनों की बढ़त हासिल हुई। तीसरे दिन के स्टंप के समय दक्षिण अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा 29 और कॉर्बिन बॉश 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। 

जडेजा के आगे लड़खड़ाए मेहमान बल्लेबाज

भारत को पहली पारी में 189 रन पर समेटने के बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की एक बार फिर शुरुआत अच्छी नहीं रही और वह भारतीय स्पिन गेंदबाजी आक्रमण के आगे बेबस नजर आया। लेफ्टआर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा ने 29 रन पर चार विकेट लेकर मेहमान टीम को झकझोर दिया। बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने 12 रन पर दो विकेट निकाले। लेफ्टआर्म स्पिनर अक्षर पटेल को 30 रन पर एक विकेट मिला। 

दूसरे दिन गिरे कुल 15 विकेट

Read More पहला वनडे : भारत 17 रन से जीता, विराट का 52वां शतक, कुलदीप-हर्षित की घातक गेंदबाजी से द. अफ्रीका को हराया

दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में कप्तान टेम्बा बावुमा ने सर्वाधिक नाबाद 29 रन बनाये। रायन रिकलटन (11), वियान मुल्डर (11) और मार्को यानसन (13) ही दहाई की संख्या में पहुंच सके। स्टंप्स के समय बाबुमा के साथ कॉर्बिन बॉश एक रन बनाकर क्रीज पर थे। मैच के दूसरे दिन कुल 15 विकेट गिरे और भारत को इस मुकाबले में जीत की सुगंध नजर आने लगी है।

Read More अदिति का लक्ष्य 2028 ओलंपिक में स्वर्ण जीतना, कहा- खेलो इंडिया गेम्स खिलाड़ियों के करियर को मजबूत बनाते हैं

 

Read More केआईयूजी : आशी चौकसे ने जीता चौथा स्वर्ण पदक, एसपीपीयू की सिद्धि शिर्के ने कलाई में फ्रैक्चर के बाद साइक्लिंग में जीता गोल्ड

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रोफेशनल कांग्रेस राजस्थान की संरक्षक सदस्यों की सूची घोषित, नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रोफेशनल कांग्रेस राजस्थान की संरक्षक सदस्यों की सूची घोषित, नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं
ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के अकादमिक डोमेन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कंचन के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ दीपक कुमार...
जयपुर का रहने वाला JEE स्टूडेंट सीकर में लापता, पुलिस जांच जारी
थाईलैंड में अंतरराष्ट्रीय स्कैम के खिलाफ कार्रवाई : 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर की संपत्ति जब्त, अनुतिन चार्नविराकुल ने कहा- सरकार संदिग्धों पर करेगी कानूनी कार्रवाई 
Weather Update : शेखावाटी में सर्दी जमाव बिन्दु के नजदीक, जयपुर सहित कई जिलों में बढ़ी ठिठुरन 
प्राइम वीडियो लाएगा ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ का आखिरी सीजन : ग्लोबल प्रीमियर डेट का हुआ ऐलान, जानें कब से होनेे जा रही स्ट्रीम
असर खबर का - शिक्षा बोर्ड ने 8 साल बाद बढ़ाया उत्तर पुस्तिका जांचने का मानदेय, नई दरें 2027 से लागू होगी
कोटा दक्षिण वार्ड 19 : खाली प्लॉट, झूलते विद्युत तार,पार्कों में लगे झूले क्षतिग्रस्त , सीवरेज चैंबर बने परेशानी