IND vs AUS WTC Final: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका

मोहम्मद सिराज ने लिया पहला विकेट

IND vs AUS WTC Final: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका

रोहित ने बताया कि टीम चार तेज गेंदबाजों और एक स्पिनर के साथ मैदान पर उतरेगी। रवींद्र जडेजा स्पिनर की भूमिका निभाएंगे, जबकि रविचंद्रन अश्विन को बाहर रखा गया है।

लंदन। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में बुधवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। 2 रन के स्कोर पर उस्मान ख्वाजा का पहला विकेट गिरा। 

रोहित ने बताया कि टीम चार तेज गेंदबाजों और एक स्पिनर के साथ मैदान पर उतरेगी। रवींद्र जडेजा स्पिनर की भूमिका निभाएंगे, जबकि रविचंद्रन अश्विन को बाहर रखा गया है।

रोहित ने टॉस के बाद कहा, हम गेंदबाजी करने जा रहे हैं। परिस्थितियां भी (गेंदबाजी के लिये अनुकूल हैं) और बादल भी छाए हुए हैं। पिच में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। हमारी टीम में चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर हैं। जडेजा स्पिनर होंगे। (अश्विन को बाहर छोडऩा) हमेशा कठिन होता है। वह मैच जिताऊ खिलाड़ी रहे हैं। वह (रहाणे) काफी अनुभव लेकर आये हैं, उसने 80 से ज्यादा टेस्ट खेले हैं।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कङ्क्षमस ने कहा, Þहम भी गेंदबाजी करते। उम्मीद है कि चौथे और पांचवें दिन गेंद थोड़ा  स्पिन होगी। यह पिच उनकी गेंदबाजी के अनुकूल है, वे (गेंदबाज) अहम हथियार  होंगे। हम यहां करीब 10 दिन से हैं। काफी तरोताजा हैं, मौसम अच्छा रहा है। हमने  एक सत्र नहीं छोड़ा है, अच्छा महसूस कर रहे हैं।Þ 

Read More दूसरा T20 : न्यू चंड़ीगढ़ में बढ़त दोगुनी करने उतरेगी टीम इंडिया, गिल-सूर्या की फॉर्म पर निगाहें

भारत एकादश : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्या रहाणे, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज। 

Read More मेसी ने किया अपनी प्रतिमा का अनावरण : यह दुनिया में फुटबॉलर की सबसे ऊंची प्रतिमा, शाहरुख खान रहे मौजूद

ऑस्ट्रेलिया एकादश : डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी  (विकेटकीपर), पैट कङ्क्षमस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नेथन लायन, स्कॉट बोलैंड। 

Read More बीसीसीआई की बैठक 22 दिसम्बर को : केन्द्रीय अनुबंध में रोहित-विराट का ए+ ग्रेड खतरे में, महिला खिलाड़ियों की घरेलू फीस पर होगी चर्चा  

Post Comment

Comment List

Latest News

6:30 लाख के जाली नोट बरामद, मुख्य सरगना समेत दो गिरफ्तार 6:30 लाख के जाली नोट बरामद, मुख्य सरगना समेत दो गिरफ्तार
चित्रकूट थाना पुलिस ने जाली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...
कांग्रेस ने 27 दिसंबर को बुलाई कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक, इन खास मुद्दों पर होगी चर्चा
सेव अरावली अभियान का समर्थन करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- अरावली की नई परिभाषा उत्तर भारत के भविष्य के लिए खतरा, केंद्र सरकार पुनर्विचार करे
पीएम मोदी को मिला "ऑर्डर ऑफ ओमान का फर्स्ट क्लास सम्मान", इन हस्तियों को भी मिला चुका है ये सम्मान, देखें पूरी लिस्ट
कर्नाटक में नेवी बेस के पास मिला चीनी GPS ट्रैकिंग डिवाइस लगा पक्षी, सर्च अभियान जारी
5वीं और 8वीं बटालियन आरएसी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की चयन सूची जारी 
भजनलाल सरकार का एक और कीर्तिमान, डीरेगुलेशन सुधारों में राजस्थान देश में अव्वल