चोट लगी, आंसू बहे लेकिन नहीं रुके गोल्फर शिक्षा जैन के कदम, एनसीआर कप में अंडर-15 में बनी चैंपियन, अंडर-23 में उपविजेता

राजस्थान की बेटी, भारत की नई उम्मीद 

चोट लगी, आंसू बहे लेकिन नहीं रुके गोल्फर शिक्षा जैन के कदम, एनसीआर कप में अंडर-15 में बनी चैंपियन, अंडर-23 में उपविजेता
गुरुग्राम के गोल्डन ग्रीन्स पर जयपुर की गोल्फर शिक्षा जैन चोटिल हुई, दर्द की कराह में आंसू बहे, लेकिन कदम नहीं रुके।

जयपुर। गुरुग्राम के गोल्डन ग्रीन्स पर जयपुर की गोल्फर शिक्षा जैन चोटिल हुई, दर्द की कराह में आंसू बहे, लेकिन कदम नहीं रुके। मात्र 14 साल की शिक्षा ने साहस और जज्बे से एनसीआर कप में अंडर-15 वर्ग का खिताब जीत लिया, वहीं अंडर-23 वर्ग में शिक्षा उपविजेता रही।

टूनार्मेंट के अंतिम दिन खेल जब निर्णायक मोड़ पर था, तभी एक अन्य खिलाड़ी का मिस-हिट ड्राइवर शॉट सीधे शिक्षा की टांग पर लगा। वह दर्द से जमीन पर गिर पड़ीं। आंखों में आंसू निकल आए। एक बार तो लगा कि शिक्षा के लिए टूर्नामेंट यहीं खत्म हो जाएगा लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। शिक्षा ने चैंपियन की तरह वापसी की और दर्द को दरकिनार कर आखिरी राउंड में ईवन पार 72 का स्कोर किया, जिससे उनका कुल स्कोर 227 बना। इससे उन्होंने अंडर-15 खिताब अपने नाम किया और अंडर-23 वर्ग में कई सीनियर खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।

सौ से ज्यादा शीर्ष खिलाड़ियों को दी मात :

देशभर से 100 से अधिक रैंक्ड गोल्फरों ने इस वर्ल्ड एमेच्योर गोल्फ रैंकिंग टूर्नामेंट में भाग लिया। दिल्ली गोल्फ सोसाइटी द्वारा आयोजित यह इवेंट न सिर्फ प्रतिस्पर्धात्मक थी, बल्कि खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भी अहम भूमिका निभाती है।

Read More जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव बने यूएस ओपन के नये बादशाह, 4 सेटों तक चले रोमांचक फाइनल में अमेरिकी शेल्टन को हराया

राजस्थान की बेटी, भारत की नई उम्मीद :

Read More वैभव सूर्यवंशी के ब्रांड वैल्यू ने मचाई धूम! 15 की उम्र में एक दिन में करते है 2 करोड़ की कमाई 

गोल्फ के खेल में 93 से ज्यादा खिताब और 197 से अधिक अंतरराष्ट्रीय आमंत्रण पा चुकी राजस्थान की बेटी शिक्षा अब इस खेल में भारत की नई उम्मीद बनकर उभर रही है। शिक्षा का लक्ष्य ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतना है। 

Read More टी-20 सीरीज : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, भारत ने अफगानिस्तान को किया 3-0 से क्लीन स्वीप

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय