International Chess Day: शतरंज खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा उपलब्धियों का इनाम

अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस पर विशेष बिसात पर दिग्गजों को चुनौती दे रहे हैं नन्हे शातिर

International Chess Day: शतरंज खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा उपलब्धियों का इनाम

राजस्थान शतरंज संघ का लम्बे समय से विवादों में घिरा रहा है।

जयपुर। राजस्थान के नन्हे शतरंज खिलाड़ी देश और दुनिया में अपनी कामयाबी का परचम लहरा रहे हैं लेकिन अन्य खेलों के की तरह उन्हें अपनी उपलब्धियों का इनाम नहीं मिल रहा है। यश भरड़िया, होनी अरोड़ा, कियाना परिहार, रिशान जिलोवा, वृशांक चौहान, वाणी जैन और ऋषि चतुर्वेदी सरीखे राजस्थान के कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने छोटी उम्र में ही अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर राजस्थान का मान बढ़ाया है, लेकिन इनकी उपलब्धियों को मान नहीं मिला। इसका कारण है राजस्थान शतरंज संघ का लम्बे समय से विवादों में घिरे रहना। डेढ़ दशक से भी ज्यादा समय से राजस्थान शतरंज संघ को राजस्थान खेल परिषद से मान्यता नहीं मिली है और इसका खामियाजा प्रदेश के इन नन्हे खिलाड़ियों को उठाना पड़ रहा है। राजस्थान सरकार की ओर से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि शतरंज के खिलाड़ियों को नहीं मिल रही है। 

होनी को मिला फिडे का कैंडिडेट मास्टर्स टाइटल
जयपुर के 17 साल के होनी अरोड़ा को हाल ही विश्व शतरंज महासंघ (फिडे) ने कैंडिडेट मास्टर्स के टाइटल से नवाजा है। होनी 2200 की रेटिंग पर पहुंचने वाले अभिजीत गुप्ता और यश भरड़िया के बाद राजस्थान के तीसरे खिलाड़ी हैं। सात साल की उम्र से शतरंज खेल रहे होनी अरोड़ा राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अनेक उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। 

एशियन यूथ चैंपियन बनी उदयपुर की कियाना
उदयपुर की कियाना परिहार मात्र 6 साल 10 माह की उम्र में फिडे रेटिंग हासिल करने वाली राजस्थान की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं। अब नौ साल की कियाना एशियन यूथ शतरंज चैंपियन हैं और अंडर-8 गर्ल्स में गोल्ड और रैपिड फॉर्मेट में सिल्वर मेडल उनके नाम है। अंडर-10 फिडे वर्ल्ड कप में कियाना 9वें स्थान पर रहीं। कियाना ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई खिताब अपने नाम किए हैं। एशियन यूथ चैंपियन बनी

उदयपुर की कियाना
उदयपुर की कियाना परिहार मात्र 6 साल 10 माह की उम्र में फिडे रेटिंग हासिल करने वाली राजस्थान की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं। अब नौ साल की कियाना एशियन यूथ शतरंज चैंपियन हैं और अंडर-8 गर्ल्स में गोल्ड और रैपिड फॉर्मेट में सिल्वर मेडल उनके नाम है। अंडर-10 फिडे वर्ल्ड कप में कियाना 9वें स्थान पर रहीं। कियाना ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई खिताब अपने नाम किए हैं।

Read More राजस्थान सचिवालय योगासन टीम मिली पंजाब के राज्यपाल से 

जयपुर की उभरती खिलाड़ी हैं वाणी जैन
गुलाबी नगर की वाणी जैन ने कोरोना महामारी के समय लगे लॉक डाउन में शतरंज का खेल सीखा और चंद महीनों में ही वाणी राज्य के उभरते खिलाड़ियों में शुमार हो गईं। वाणी ने टेलीविजन और मोबाइल की लत से छुटकारा पाने के लिए शतरंज सीखा और अब वे इस खेल में महारथ हासिल करना चाहती हैं। वाणी ने कई टूर्नामेंट खेले हैं और कई उपलब्धियां अपने नाम दर्ज की हैं।

Read More रॉयल्स के कैंप के लिए यशस्वी, रियान, वैभव और कुणाल भी पहुंचे जयपुर

Post Comment

Comment List

Latest News

होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत  होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत 
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि रंगों...
राहुल गांधी का भाजपा पर हमला : पूरे देश में हो रहे है पेपर लीक, छात्रों के भविष्य के लिए बनाया पद्मव्यूह संकट, राहुल गांधी ने कहा- यह गंभीर समस्या एक सिस्टेमेटिक फेलियर 
ट्रक से 2 लाख रूपए की अवैध शराब बरामद : 105 कार्टून बीयर बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
मुख्यमंत्री की घोषणा से अवधिपार ऋणियों को मुख्यधारा में लाया जा सकेगा, 36 हजार से अधिक ऋणी सदस्यों को मिलेगी राहत : गौतम दक
एयरटेल-जिओ के साथ स्टारलिंक की साझेदारी से जुड़ा है राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल : इससे जुड़ी चिंता का समाधान आवश्यक, जयराम रमेश ने कहा- किसके पास होगा कनेक्टिविटी को चालू या बंद करने का अधिकार
पेयजल-सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराना हमारा संकल्प, प्रदेश में जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है सरकार : रावत
संस्कृत को बढ़ावा के लिए वेद विद्यालय तथा वैदिक पर्यटन केंद्र खोल रही सरकार, शिक्षण प्रशिक्षण के लिए हम निरंतर कर रहे है प्रयास : दिलावर