IPL 2024 : दिल्ली कैपिटल्स की टीम में हैरी ब्रूक की जगह लेंगे लिजाड विलियम्स

बेस प्राइस 50 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा है

IPL 2024 : दिल्ली कैपिटल्स की टीम में हैरी ब्रूक की जगह लेंगे लिजाड विलियम्स

अपनी दादी के निधन के कारण आईपीएल से नाम वापस लेने वाले हैरी ब्रूक की जगह दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स को दिल्ली कैैपिटल्स ने टीम में शामिल किया है।

नई दिल्ली। अपनी दादी के निधन के कारण इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) से नाम वापस लेने वाले हैरी ब्रूक की जगह दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स को दिल्ली कैैपिटल्स ने टीम में शामिल किया है।

विलियम्स को दिल्ली ने उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा है। विलियम्स का यह पहला आईपीएल सत्र है। ऐसा माना जा रहा है कि विलियम्स के आने से दिल्ली के तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलेगी।

दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज विलियम्स ने 83 टी-20 मैचों में 19.73 की औसत से कुल 106 विकेट चटकाए हैं। अप्रैल 2022 में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की टीम में पर्दापण किया था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए दो टेस्ट, चार एकदिवसीय और 11 टी-20 मैच खेले है। वह एकदिवसीय विश्व कप में भी टीम हिस्सा थे और उन्होंने बंगलादेश के खिलाफ मैच भी खेला था। उन्होंने एसए20 में जोबर्ग सुपर किंग्स के लिए 15 विकेट लिए और वह टूर्नामेंट में चौथे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर