विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका अहम, भारत के सांस्कृतिक केंद्रों का हो रहा पुनर्जागरण: मोदी

प्राचीन मूर्तियों की वापसी का जिक्र

विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका अहम, भारत के सांस्कृतिक केंद्रों का हो रहा पुनर्जागरण: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'चिन्मय अमृत महोत्सव वैश्विक सम्मेलन' के उद्घाटन पर युवाओं को राष्ट्र प्रगति से जोड़ने और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने विकसित भारत 2047 और चिन्मय मिशन की शताब्दी यात्रा को साथ आगे बढ़ाने तथा सांस्कृतिक धरोहरों के पुनर्जागरण का आह्वान किया।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि युवाओं को देश की प्रगति से जोड़ना, समाज को बांटने वाली ताकतों के खिलाफ एकजुट करना और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना जरूरी है। मोदी आज यहां चिन्मय अमृत महोत्सव वैश्विक सम्मेलन के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने चिन्मय मिशन से विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वामी चिन्मयानंद जी का मुख्य विचार युवाशक्ति के निर्माण के जरिए सशक्त भारत बनाना था। चिन्मय मिशन के युवा कार्यकर्ताओं ने करीब 300 दिनों में 40 हजार किलोमीटर की यात्रा कर एक लाख से अधिक युवाओं से संपर्क किया है।

उन्होंने कहा कि 2047 में देश की आजादी के 100 साल पूरे होंगे और इसी कालखंड में चिन्मय मिशन भी अपनी शताब्दी मनायेगा। ऐसे में विकसित भारत और चिन्मय मिशन की यात्रा को साथ आगे बढ़ाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि मिशन के संत, आचार्य, साधक और कार्यकर्ता विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभायेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वामी चिन्मयानंद जी ने भारतीय ज्ञान, संस्कृति और विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया। चिन्मय मिशन के 100 से अधिक शिक्षण संस्थान बच्चों और युवाओं को आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कार भी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी जी आध्यात्मिक उन्नति को व्यक्तिगत विकास और व्यक्तिगत विकास को राष्ट्र की प्रगति से जोड़ने की सीख देते थे।

पीएम मोदी ने नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें भारतीय ज्ञान परंपरा, मातृभाषा में शिक्षा, आधुनिक विज्ञान और नयी तकनीक को महत्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और उसके प्रति गर्व की भावना को मजबूत करना जरूरी है। काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में राम मंदिर और उज्जैन के महाकाल महालोक जैसे केंद्रों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के सांस्कृतिक केंद्रों का पुनर्जागरण हो रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 12 वर्षों में विदेशों में चोरी कर ले जायी गयी 650 से अधिक प्राचीन मूर्तियों को वापस लाया गया है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग संस्थाओं के उद्देश्य भले ही अलग हों, लेकिन देश का विकास और गौरव सभी का साझा लक्ष्य है। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी को मिलकर आगे बढ़ना होगा।

Read More जैन तीर्थों के दर्शन के लिए राजस्थान पहुंचे 28.79 लाख घरेलू पर्यटक; दिलवाड़ा, नाकोड़ा और रणकपुर बने धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र

Post Comment

Comment List

Latest News

एक मंच पर एकत्रित होंगे प्रदेश के प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े व्यवसायी, प्रिंटर्स के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा  एक मंच पर एकत्रित होंगे प्रदेश के प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े व्यवसायी, प्रिंटर्स के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा
राजस्थान प्रिंटर्स एसोसिएशन (RPA) द्वारा 24 अक्टूबर को जयपुर में एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एसोसिएशन के...
विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका अहम, भारत के सांस्कृतिक केंद्रों का हो रहा पुनर्जागरण: मोदी
स्वर्गीय शेखावत को विधानसभा में पुष्पांजलि स्व. शेखावत का जीवन जन सेवा की मिशाल
भारत-पोलैंड के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार, बेंगलुरु पहुंचा 100 कारोबारी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल
कच्चे तेल में तेजी से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 125 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला
छठे राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन में प्रस्तुत होगा राजस्थान का विकास मॉडल
इस वित्त वर्ष में एक दिन में सर्वाधिक मूवमेंट, 67 विमानों की लैंडिंग और 62 ने भरी उड़ान.